फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish: नवंबर का महीना लाएगा इन राशियों के लिए बहुत सारी खुशियां और सौभाग्य

Sun, 24 Oct 2021 11:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
ग्रहों का हमारे भविष्य पर बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ता है। ग्रह विभिन्न राशियों में भ्रमण करते हैं। ग्रहों के भ्रमण का जो प्रभाव राशियों पर पड़ता है उसे गोचर फल कहते हैं। यदि हम ग्रहों के राशियों में गोचर काल कि बात करें तो सूर्य, शुक्र, बुध का गोचर काल 1 माह, चंद्र का सवा दो दिन, मंगल का 57 दिन, गुरू का 1 वर्ष, राहु-केतु का डेढ़ वर्ष व शनि का गोचर काल ढाई वर्ष का होता है। साल 2021 में भी आए दिन ग्रहों का गोचर या राशि परिवर्तन हो रहा है। अब नवंबर माह का आरंभ होने वाला है और यह माह भी ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से ज्यादा ही प्रभवशाली माना जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार नवंबर 2021 में भी कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। नवंबर माह में बुध,गुरु और सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि ये तीनों ग्रह बुद्धिमत्ता, भाग्य और सफलता के द्योतक हैं।  इन ग्रहों का राशि परिवर्तन  इन राशियों के लिए बहुत शुभ हैं। आइए जानते हैं कि आखिर किन राशियों के लिए नवंबर का महीना तरक्की के योग और सुख समृद्धि लेकर आएगा।
विज्ञापन

2 of 8
वृष
वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना बहुत ही ज्यादा शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान इन ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण आपका भाग्योदय होगा। आपके लंबे समय से अटके हुए काम बनेंगे। अगर आप लंबे समय से नौकरी खोज रहे हैं तो अब आपकी तलाश खत्म होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यस्थल पर आपके कार्य की सराहना होगी। 
विज्ञापन

3 of 8
मिथुन राशि - फोटो : gemini sign
मिथुन (Gemini)- ग्रहों का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा। धन के आने के आपको की नए मार्ग नजर आएंगे। इतना ही नहीं आप  निवेश की योजना बना सकते हैं। यदि आप नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं तो इसके लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। इसके अलावा आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने की भी संभावना है।

4 of 8
कर्क राशि
कर्क (Cancer)- कर्क राशि के जातकों के ग्रहों का राशि परिवर्तन पदोन्नति के शुभ समाचार लेकर आएगा। नवंबर में नौकरी में आपको पदोन्नति मिल सकती है। यदि अप अभी भी नौकरी तलाश है तो आपकी यह तलाश अंतिम दौर में है, आपको जल्द ही नौकरी मिलेगी। यदि आप निवेश में रुचि रखते हैं तो यह समय बहुत ही अच्छा है, आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सिंह (Leo)- सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों का राशि परिवर्तन उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएगा। इस दौरान आपको आय के नए साधन प्राप्त होंगे। सिंह राशि के जातकों आखिरकार उनकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त  होगा। इतना ही नहीं रुका हुआ धन के वापस आने कि भी उम्मीद है। इसके अतरिक्त आमदनी में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
वृश्चिक राशि - फोटो : scorpio sign
वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह काफी राहत भरा समय रहेगा। नवंबर माह में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपकी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। आपको कार्यक्षेत्र में भी खूब मान सम्मान प्राप्त होगा। नवंबर में आप आर्थिक रूप से और भी सम्पन्न होंगे।
विज्ञापन

7 of 8
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
धनु (Sagittarius)- ग्रहों के राशि परिवर्तन से धनु राशि के लोगों को अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। धनु राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।  नवंबर का महीना आप लोगों के करियर के लिए शानदार रहेगा। इसके साथ ही आपको आर्थिक लाभी भी मिलेगा।
विज्ञापन

8 of 8
मीन राशि - फोटो : pisces sign
मीन (Pisces)- ग्रहों का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों के जीवन में खुशियां भर देगा। नवंबर के महीने में आपको किसी महत्वपूर्ण काम में सौ फीसदी सफलता प्राप्त होगी। आपको आर्थिक लाभ के साथ मनचाही नौकरी भी प्राप्त होने कि संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें