फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jupiter Transit 2020: गुरु के राशि परिवर्तन से इस राशि को होगा जबरदस्त आर्थिक फायदा, लेकिन ध्यान रखना होगा ये एक बात

Mon, 09 Nov 2020 07:38 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Jupiter Transit November 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
Jupiter Transit November 2020: देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मकर में गुरु के आने से कर्क राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं, गुरु का मकर गोचर 2020 कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 7
गुरु का गोचर कर्क लग्न कुंडली के सातवें भाव में होने वाला है। - फोटो : सोशल मीडिया
कुंडली के सातवें भाव से गुरु करेंगे प्रवेश
गुरु का गोचर कर्क लग्न कुंडली के सातवें भाव में होने वाला है। कुंडली का सातवां भाव विवाह स्थान के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सप्तम भाव विवाह भाव कहलाता है। इस भाव से जातक का विवाह, कार्य-व्यापार में होने वाली साझेदारी का विचार किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
गुरु का राशि परिवर्तन आपको आर्थिक रूप से सबल बनाएगा। - फोटो : गूगल
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
गुरु का राशि परिवर्तन आपको आर्थिक रूप से सबल बनाएगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे और अटका हुआ पैसा आएगा। इस दौरान आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आप खुद को अच्छी आर्थिक स्थिति में पाएंगे और पुराने कर्ज भी चुका पाएंगे। 

4 of 7
गोचर के दौरान रहें थोड़ा सतर्क - फोटो : सोशल मीडिया
रहना होगा सतर्क
यह गोचर आपके लिए औसत रहने वाला है। हालांकि यदि इस दौरान आप खुद को थोड़ा नियंत्रित कर पाते हैं, तो आपको किसी तरह के नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
वैवाहिक जीवन में रिश्ते रहेंगे सामान्य - फोटो : सोशल मीडिया
वैवाहिक जीवन में रिश्ते रहेंगे सामान्य
गुरु गोचर के प्रभाव से आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन विवाह की प्रतीक्षा कर रहे जातकों को लाभ हो सकता है। उन्हें विवाह के लिए योग्य साथी मिलने की उम्मीद है अथवा कहीं से अच्छा रिश्ता आ सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
सेहत - फोटो : सोशल मीडिया
स्वास्थ्य रहेगा उत्तम
गुरु का मकर राशि में गोचर आपके स्वास्थ्य के लिहाज से अति उत्तम रहेगा। आपको सभी तरह की बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान किसी तरह की पुरानी बीमारियों से भी निजात मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरु के गोचर के प्रभाव से सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ - फोटो : pixabay
इन क्षेत्रों में होगा लाभ
गुरु के मकर में रहने के दौरान आपको यात्राओं से आर्थिक या सामाजिक लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ ही यदि आप किसी कोर्ट कचहरी में मामले का सामना कर रहे हैं तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कानूनी कार्यों में भी सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें