Guru Uday 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह नक्षत्रों में हो रही राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। जब भी कोई ग्रह गोचर या युति बनाता है, तो इसका सीधा असर मनुष्य की कुंडली पर पड़ता है। ग्रहों का राशि परिवर्तन जीवन में बहुत से सकारात्मक और नकारात्मक परिवर्तन लेकर आता है। ग्रहों का यह परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में तरक्की और खुशियां लाता है तो कुछ राशियों के कार्य में बाधा उत्पन्न करता हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या उदय होता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति 23 मार्च को उदय होने जा रहे हैं। कोई भी ग्रह तब अस्त होता है जब वो सूर्य के बहुत निकट आ जाता है। वहीं जब वह भ्रमण करता हुआ दूर चला जाता है। मतलब सूर्य से दूर चला जाता है, तो वह उदित हो जाता है। इसलिए गुरु के उदय होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसीं हैं जिन्हें विशेष व्यापार और करियर में विशेष धनलाभ लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां