फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

June Born People Personality: ज्योतिष के अनुसार जानिए कैसे होते हैं जून माह में जन्मे लोग

Wed, 31 May 2023 11:32 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ज्योतिष के अनुसार जानिए कैसे होते हैं जून माह में जन्मे लोग - फोटो : iStock
June Born People Personality: किसी भी व्यक्ति को हम उसके तौर-तरीके, आचार-व्यवहार, पसंद-नापसंद और बोलचाल आदि चीजों से परखने की कोशिश करते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुंडली और राशि से भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जाता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जन्म का महीना भी किसी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताता है? जी हां, जन्म के महीने से व्यक्ति के स्वभाव, उसके गुण-दोषों के बारे में जाना जा सकता है। जून का महीना शुरू होने जा रहा है। जिन लोगों का जन्म जून के महीने में होता है उनके अंदर कई तरह की खूबियों के साथ-साथ कुछ कमियां भी पाई जाती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि जून में जन्म लेने वाले जातक कैसे होते हैं... 

Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये उपाय, शिव जी की कृपा से मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी 
विज्ञापन

2 of 6
ज्योतिष के अनुसार जानिए कैसे होते हैं जून माह में जन्मे लोग - फोटो : iStock
स्वभाव से होते हैं विनम्र
जून माह में जन्मे लोगों का स्वभाव बड़ा विनम्र होता है। अपनी दयालुता और विनम्र स्वभाव के कारण जून में जन्मे लोग जरूरतमंद लोगों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। इसके अलावा ये लोग मिलनसार भी होते हैं और अपने मिलनसार स्वभाव से हर किसी को जल्दी ही प्रभावित कर देते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ज्योतिष के अनुसार जानिए कैसे होते हैं जून माह में जन्मे लोग - फोटो : iStock
स्वतंत्र प्रवृत्ति के होते हैं
जिन लोगों का जन्म जून के महीने में होता है वे स्वतंत्र प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें किसी के अधीन रहकर कार्य करना पसंद नहीं होता। यदि कोई इन्हें किसी काम के लिए अधिक रोक-टोक करता है तो इन्हें सहन नहीं होता है।

4 of 6
ज्योतिष के अनुसार जानिए कैसे होते हैं जून माह में जन्मे लोग - फोटो : iStock
चंचल होते हैं जून में जन्मे लोग 
जून माह में जन्मे लोग स्वभाव से चंचल होते हैं। अपने चंचल स्वभाव के कारण ये लोग अपने दोस्तों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं। ये लोग पार्टियों में अपनी उपस्थिति से जान फूंक देते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ज्योतिष के अनुसार जानिए कैसे होते हैं जून माह में जन्मे लोग - फोटो : Pixabay
होते हैं मूडी
जून माह में जन्मे जातकों के बारे में ये भी कहा जाता है कि इन लोगों का मूड कब बदल जाए पता नहीं चलता। ये लोग हंसी-मजाक करते-करते अचानक से पल भर में ही नाराज भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्योतिष के अनुसार जानिए कैसे होते हैं जून माह में जन्मे लोग - फोटो : iStock
रिलेशनशिप में होते हैं रोमांटिक 
जून में जिन जातकों का जन्म होता है वे रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। किसी भी रिश्ते में भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं। लेकिन सार्वजनिक रूप से रोमांस करना इन्हें पसंद नहीं होता है, बल्कि चोरी-छिपे रोमांस करने में इन्हें खूब आनंद आता है। अपने रिश्ते को महत्व देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें