Rashi Ke Anusar Yoga: दुनियाभर में योग के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। आज मंगलवार के दिन दुनियाभर में 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जीवन में ऊर्जा और गति को बढ़ावा देने के लिए भरपूर मात्रा में खेलकूद एवं कसरत, योगा, मार्शल आर्ट आदि सीखना जरूरी है। लेकिन अगर मनुष्य अपनी- अपनी राशि के अनुकूल योगा एवं व्यायाम करें तो शरीर को जल्द लाभ तो होगा ही इसका जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और भाग्योदय भी होगा। क्योंकि स्वस्थ तन और मन भाग्य व भविष्य को संवारने वाले साबित होते हैं। जीवन में थोड़ा सा बदलाव लाकर बड़ा लाभ लिया जा सकता है। ज्योतिषविदों के अनुसार राशि के अनुकूल योग करने की सलाह सभी को दी है। ज्योतिष के अनुसार, हर राशि, शरीर के विभिन्न हिस्सों का प्रतीक है। इसलिए ग्रहों के प्रभाव का अनुमान लगाते हुए शरीर के हर अंग के लिए योगासन भी बताए गए हैं। आइए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानते हैं कि किन राशि के जातकों के लिए कौन सा आसान सही होगा।