Tanav Kam Karne Ke Jyotish Upay : तनाव आजकल की सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है। अधिक भागदौड़ और एक दूसरे से आगे निकलने होड़ में हर कोई किसी न किसी प्रकार के तनाव में जी रहा है। किसी को अच्छी नौकरी नहीं मिलने का तनाव है, तो किसी को व्यापार-व्यवसाय ठीक से नहीं चलने का तनाव है। कोई घर-परिवार के झगड़ों से तनाव में है तो किसी को बाहरी जीवन में किसी बात को लेकर तनाव है। यहां तक कि अब कम उम्र के बच्चों में भी तनाव की समस्या होने लगी है। तनाव होने के निजी और कार्यक्षेत्र से संबंधित कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कई बार ग्रहों की स्थिति सही न होने के कारण भी तनाव और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से तनाव से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं तनाव कम करने के ज्योतिष उपायों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
तनाव से बचने के ज्योतिष उपाय
- फोटो : iStock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को तनाव की समस्या है तो उनके लिए चांदी के आभूषण लाभदायक साबित हो सकते हैं। चांदी को चंद्रमा की धातु माना गया है और चंद्रमा मन का कारक होता है। कहा जाता है कि चांदी की चीजें पहनने से शीतलता प्राप्त होती है। इससे धीरे-धीरे तनाव दूर होने लगता है और शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
3 of 6
तनाव से बचने के ज्योतिष उपाय
- फोटो : Pixabay
साथ ही यदि किसी की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में हो तो भी व्यक्ति को तनाव और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए नियमित भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। शिव जी की पूजा से चंद्रमा अनुकूल होता है और तनाव से राहत मिलती है।
4 of 6
तनाव से बचने के ज्योतिष उपाय
- फोटो : Pixabay
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी को तनाव की समस्या हो तो सोमवार के दिन चांदी में द्विमुखी रूद्राक्ष जड़वाकर धारण करना चाहिए। रूद्राक्ष धारण करने से मन शांत होने के अलावा और भी कई फायदे होते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
तनाव से बचने के ज्योतिष उपाय
- फोटो : Pixabay
इसके अलावा चंद्रमा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक सोमवार या किसी भी माह की पूर्णिमा तिथि को चावल, दूध, मिश्री, चंदन की लकड़ी, चीनी, खीर, सफेद वस्त्र, चांदी आदि का क्षमतानुसार दान करना चाहिए।
तनावमुक्ति के लिए चंद्र ग्रह को ठीक करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में प्रतिदिन चांदी के गिलास से पानी पीना प्रारंभ करें। मान्यता है कि जल और चांदी दोनों पर चंद्र का अधिकार होता है। इसलिए चांदी के गिलास से पानी पीने से चंद्र को मजबूती मिलती है और व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।