नवग्रहों में राहु को मंगल और शनि के समान पाप ग्रहों के रूप में बताया गया है। हमेशा उलटी चाल से चलने वाला यह ग्रह 9 जनवरी 2016 को कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में आने वाला है। राहु का यह गोचर एक अशुभ योग भी बना रहा है जिसे गुरु चांडाल योग कहते हैं। ऐसे में राहु अब किन राशि वालों के लिए संकटकारी और किनके लिए शुभ रहने वाला है, जानिए अपनी राशि से।
विज्ञापन
राहु आ रहा है सिंह राशि में अब 18 महीने तक इन्हें करेगा परेशान
2 of 13
मेष राशि: राहु का गोचर आपकी राशि से तीसरे घर में होने जा रहा है इसका असर आपके जीवन के कई क्षेत्रों पर दिखेगा। कई बार अपनी बुद्धि का समय पर उपयोग नहीं कर पाने के कारण आपको नुकसान हो सकता है। मन भटकेगा और पढ़ने-लिखने में आपकी रुचि कम होगी। धर्म-कर्म में मन नहीं लगेगा लेकिन अंधविश्वास में भटक सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, मानसिक कष्ट एवं नौकरी व्यवसाय में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
राहु आ रहा है सिंह राशि में अब 18 महीने तक इन्हें करेगा परेशान
3 of 13
वृष राशिः राहु आपकी राशि से चौथे घर में होगा। ऐसे में आपको अपनी माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। आशंका है कि इन दिनों मां के साथ आपका मन मुटाव हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। जमीन खरीदने या बेचने का ख्याल आपके मन में आ सकता है। कुछ लोग अपने घर को आधुनिक साधनों से सजा सकते हैं।
राहु आ रहा है सिंह राशि में अब 18 महीने तक इन्हें करेगा परेशान
4 of 13
मिथुन: राहु आपकी राशि से तीसरे घर में होगा। तीसरे घर में राहु का आना आपके जोश, उत्साह और साहस को बढ़ाने वाला होगा लेकिन वक्री गुरु के साथ राहु का संबंध होने के कारण आप अपनी इन क्षमताओं का गलत मामलों में भी प्रयोग कर सकते हैं। भाई-बहनों से मेल मिलाप बनाए रखें क्योंकि राहु आपके रिश्ते को खराब करने की कोशिश करेगा। कैरियर से जुड़े मामले में बहुत सावधानी से फैसला लें।
विज्ञापन
राहु आ रहा है सिंह राशि में अब 18 महीने तक इन्हें करेगा परेशान
5 of 13
कर्क राशिः राहु का गोचर अब अगले 18 महीने तक आपकी राशि से दूसरे घर में होने जा रहा है। यह स्थान जमा धन और वाणी का है। ऐसे में राहु का यहां आना आपके धन के लिए अच्छा नहीं है। इन दिनों आप कितना भी कमाएं आपको लगेगा कि धन रुक नहीं रहा है यहां तक कि आपको जमा धन से भी खर्च करना पड़ सकता है। बढ़ते खर्च और उलझनों से आपका स्वभाव चिड़चिड़ा और वाणी दूषित हो सकती है यानी कड़वे शब्दों का प्रयोग करेंगे। सलाह है कि संयम से काम लें अन्यथा आपके रिश्तों पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
राहु आ रहा है सिंह राशि में अब 18 महीने तक इन्हें करेगा परेशान
6 of 13
सिंह राशिः राहु का गोचर अब अगले 18 महीने तक आपकी राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आपकी बुद्धि भ्रमित हो सकती है। मानसिक तनाव और चिंता बढ़ेगी। इन दिनों आपको सिर में तकलीफ होने की आशंका है। अगस्त महीने तक राहु और गुरू की दृष्टि सातवें घर पर होने के कारण साझेदारी के काम और वैवाहिक जीवन में मतभेद बढ़ेगा। सलाह है कि सहनशीलता और तालमेल बनाए रखने का प्रयोग करें। इन दिनों आप क्रोधी और उग्र हो सकते हैं लोगों पर अपना प्रभाव जताने की कोशिश भी करेंगे, ऐसी बातों से आपको बचना चाहिए।
विज्ञापन
राहु आ रहा है सिंह राशि में अब 18 महीने तक इन्हें करेगा परेशान
7 of 13
कन्या राशिः राहु आपकी राशि से बारहवें घर में होगा। यह व्यय का घर कहलाता है ऐसे में आपके खर्च बढ़ेंगे और यात्राएं भी खूब होगी। इन दिनों आप किसी कारण से उलझन में रह सकते हैं और आपको नींद भी कम आएगी। जो लोग अपने जन्म स्थान से दूर हैं या जिनके काम का संबंध विदेशों से है उनके लिए राहु का यह गोचर लाभ दिलाने वाला होगा, लेकिन खर्चे भी बढ़ रहेंगे तो आप सोच कर रखिए कि कैसे आय-व्यय में संतुलन बना पाएंगे।
राहु आ रहा है सिंह राशि में अब 18 महीने तक इन्हें करेगा परेशान
8 of 13
तुला राशिः आपके लिए राहु का गोचर शुभ रहने वाला है क्योंकि यह आपकी कुण्डली में आय स्थान में आकर शुभ योग बना रहा है। इन ऐसे में आपको धन का लाभ मिल सकता है। संभव है कि इन दिनों आपकी कमाई बढ़ेगी लेकिन राहु के साथ गुरू का संयोग भी बन रहा है जो अशुभ है। ऐसे में धन लाभ बढ़ने पर आपका मिजाज बदल सकता है और गलत कामों में अपना धन खर्च करते जाएंगे। अगस्त के बाद स्थिति थोड़ी बदलेगी और आप अपने घन को बचाने पर ध्यान देना शुरू करेंगे। तीर्थ यात्र का विचार बन सकता है।
राहु आ रहा है सिंह राशि में अब 18 महीने तक इन्हें करेगा परेशान
9 of 13
वृश्चिक राशि: साढ़ेसाती के साथ आपकी कुण्डली में दसवें स्थान में राहु का गोचर आपके लिए मुश्किल को और बढ़ाने वाला है। इन दिनों नौकरी व्यवसाय में आपको काफी संभलकर चलना होगा। अगर नौकरी में परिवर्तन का विचार कर रहे हैं तो समझदारी और शांत मन से फैसला लें। अधिकारियों के साथ मन मुटाव हो सकता है, विवाद से बचें। माता-पिता की सेहत भी आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है।
राहु आ रहा है सिंह राशि में अब 18 महीने तक इन्हें करेगा परेशान
10 of 13
धनु राशिः राहु का गोचर अब अगले 18 महीने तक आपकी राशि से नवमें घर में होने जा रहा है। यह भाग्य का स्थान है। भाग्य के घर में राहु के आगमन से आपको भाग्य के सहयोग में कमी दिखेगी। कई काम बनते-बनते रुक सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आस्था में कमी आएगी और परंपरा और हटकर कई फैसले ले सकते हैं। पिता से मतभेद या उनकी सेहत को लेकर परेशानी रहेगी।
राहु आ रहा है सिंह राशि में अब 18 महीने तक इन्हें करेगा परेशान
11 of 13
मकर राशिः राहु का गोचर इन दिनों आपकी राशि से आठवें स्थान पर होने जा रहा है। अष्टम में गुरु राहु का संयोग आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दे सकता है। कई समस्याएं आपके सामने अचानक ही आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों एवं यात्रा के दौरान सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका है। आपके गुप्त शत्रु खुलकर सामने आ सकते हैं, सावधान रहें। जिनकी कुण्डली में राहु और गुरु की स्थिति अच्छी है या शुभ दशा चल रही है उन्हें धन का लाभ मिल सकता है। सलाह है कि गलत कार्यों से दूर रहें।
राहु आ रहा है सिंह राशि में अब 18 महीने तक इन्हें करेगा परेशान
12 of 13
कुंभ राशिः अब अगले 18 महीने राशि आपकी राशि से सतवें स्थान यानी जीवनसाथी के घर में होंगे। ऐसे में आपको अपने परिवार में बहुत ही तालमेल बनाए रखना होगा नहीं तो रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपको कारोबार में एवं नौकरी में संभलकर रहना होगा, साझेदारों एवं अपने से नीचे के कर्मचारी से परेशानी हो सकती है। अपनी चीजों को संभालकर रखें, चोरी की आशंका है।
राहु आ रहा है सिंह राशि में अब 18 महीने तक इन्हें करेगा परेशान
13 of 13
मीन राशिः राहु आपकी राशि से छठे स्थान में होगा ऐसे में आपको अपनी सेहत के प्रति अधिक जागरुक रहना होगा, शल्य चिकित्सा की आशंका है। शत्रुओं से भय रहेगा, अदालती मामलों में आपको परेशानी हो सकती है।