फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के मौके पर राशि के अनुसार आजमाएं धन वृद्धि के आसान उपाय

विज्ञापन
1 of 13
अक्षय तृतीया को दीपावली की तरह फलदायी माना गया है। इसलिए जिस तरह दीपावली में राशि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के तरीके होते हैं उसी तरह अक्षय तृतीया के अवसर पर भी राशियों के अनुसार धन लाभ के उपाय भी अलग-अलग हैं जिसे आपको आजमाना चाहिए और जिससे जीवन में आर्थिक परेशानियों से आप निकल सकें।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के मौके पर राशि के अनुसार आजमाएं धन वृद्धि के आसान उपाय

2 of 13
मेष राशि वाले धन वृद्घि के लिए लाल कपड़े में एक किलो 250 ग्राम मसूर दाल बांध लें। व्यापारी इसे अपने दुकान या व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखें। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को इसे अपने घर में मंदिर में रखना चाहिए। इससे आपका ग्रह स्वामी प्रभावशाली होता है और धन एवं उन्नति में सहायक होता है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के मौके पर राशि के अनुसार आजमाएं धन वृद्धि के आसान उपाय

3 of 13
वृष राशि का स्वामी शुक्र सुख एवं आनंद प्रदान करने वाला ग्रह है। इस राशि के व्यक्तियों को एक बर्तन में गंगा जल भरकर उसका मुंह सफेद कपड़े से बंद करके पूजा स्थान में रखना चाहिए। यह आपकी सुख शांति और उन्नति में सहायक रहेगा।

अक्षय तृतीया के मौके पर राशि के अनुसार आजमाएं धन वृद्धि के आसान उपाय

4 of 13
मिथुन राशि का स्वामी बुध है। आपको अक्षय तृतीया के दिन मूंग की दाल का दान करना चाहिए। इसके अलावा कांसे के बर्तन में मूंग भरकर उसका मुंह हरे से उसका मुंह बंद करके उसे पूजा स्थल या अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखना चाहिए यह धन और उन्नति में कारगर होता है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के मौके पर राशि के अनुसार आजमाएं धन वृद्धि के आसान उपाय

5 of 13
कर्क राशि वालों को अक्षय तृतीय के दिन मोती और चांदी खरीदकर घर लाना चाहिए। धन और उन्नति के लिए इस दिन चांदी में मोती धारण करना बहुत ही शुभ रहेगा। आप चाहें तो यह भी कर सकते हैं एक बर्तन में जल भरकर उसमें चांदी का सिक्का रखें इस बर्तन को पूजा स्थल में पूर्व दिशा में रखें इससे आय बढ़ेगी और व्यय कम होगा।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के मौके पर राशि के अनुसार आजमाएं धन वृद्धि के आसान उपाय

6 of 13
सिंह राशि के व्यक्ति किसी बर्तन में समुद्री नमक या सेंधा नमक भरकर पूरे घर में घुमाएं और इसे पूजा स्थान में रख दें। यह परिवार में रहने वाले लोगों की सेहत को बेहतर बनाने के साथ ही धन लाभ में भी सहायक होगा।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के मौके पर राशि के अनुसार आजमाएं धन वृद्धि के आसान उपाय

7 of 13
धन वृद्घि एवं जीवन में उन्नति के लिए कन्या राशि के व्यक्ति आज पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। अगर ऐसा करना कठिन हो तब हरी चूड़ियां और मूंग की दान का दान करें।

अक्षय तृतीया के मौके पर राशि के अनुसार आजमाएं धन वृद्धि के आसान उपाय

8 of 13
तुला राशि वालों को आज जीवन में उन्नति एवं धन लाभ के लिए हीरा अथवा इसका उपरत्न जरकन धारण करना चाहिए। सफेद वस्त्र एवं दूध का दान आपके लिए लाभप्रद और शुभ रहेगा।

अक्षय तृतीया के मौके पर राशि के अनुसार आजमाएं धन वृद्धि के आसान उपाय

9 of 13
आज के दिन वृश्चिक राशि वालों को अपनी राशि का रत्न मूंगा धारण करना चाहिए यह स्वास्थ्य के साथ ही उन्नति एवं धन वृद्घि में सहायक रहेगा। किसी शीशी में शहद भरकर उसे दक्षिण दिशा में रखें यह भी आपके लिए शुभ रहेगा।

अक्षय तृतीया के मौके पर राशि के अनुसार आजमाएं धन वृद्धि के आसान उपाय

10 of 13
धनु राशि वालों को आपको अपने भाग्य को बलवान बनाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन पीले वस्त्र में हल्दी लपेटकर पूजा स्थान में रखना चाहिए। धार्मिक पुस्तकों का दान करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।

अक्षय तृतीया के मौके पर राशि के अनुसार आजमाएं धन वृद्धि के आसान उपाय

11 of 13
मकर राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया के दिन नीलम धारण करना उत्तम रहेगा। अगर नीलम धारण नहीं कर पाते हैं तब उपरत्न नीली धारण कर सकते हैं। अन्य उपायों से धन एवं उन्नति की चाहत रखते हैं तो आज शाम 11 बार राजा दशरथ द्वारा लिखे गए शनि स्तोत्र का 11 बार पाठ करें और तिल का दान करें।

अक्षय तृतीया के मौके पर राशि के अनुसार आजमाएं धन वृद्धि के आसान उपाय

12 of 13
कुंभ राशि वालों के लिए बेहतर होगा कि अक्षय तृतीया के अवसर पर तिल, लोहा एवं नारियल का दान करें। जरूरतमंद व्यक्ति को धन और वस्त्र का दान भी शुभ रहेगा। अक्षय तृतीया के मौके पर आप भी मकर राशि वालों की तरह नीलम या नीली रत्न धारण करें तो बड़ा ही शुभ और उन्नतिदायक रहेगा।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के मौके पर राशि के अनुसार आजमाएं धन वृद्धि के आसान उपाय

13 of 13
पीला सरसों और कुछ सिक्कों को पीले रंग के वस्त्र में बांधकर पूजा स्थान में पूर्व दिशा में रखें इससे धन आगमन में आ रही बाधा दूर होगी। अक्षय तृतीया के मौके पर आप पुखराज धारण करें तो यह आपके लिए बड़ा ही शुभ लाभ दायक रहेगा। अगर पुखराज नहीं धारण कर सकते तो टोपाज धारण कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें