फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी महीने का राशिफल किसी को खुशी तो किसी के हिस्से में तकलीफ

विज्ञापन
1 of 13
इस महीने 4 ग्रह सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर पूरे महीने सभी राशियों पर दिखेगा। आपकी राशि पर ग्रहों की स्थिति का कैसा प्रभाव पड़ेगा और इससे आपके लिए फरवरी का महीना कैसा रहने वाला है, जानने के लिए पढ़िए फरवरी महीने का राशिफल।
विज्ञापन

फरवरी महीने का राश‌िफल क‌िसी को खुशी तो क‌िसी के ह‌िस्से में तकलीफ

2 of 13
मेष राश‌िः आप ढैय्या के प्रभाव में हैं बावजूद इसके इस महीने के पहले भाग में आपकी राश‌ि पर मंगल और गुरू की शुभ दृष्ट‌ि होने के कारण महीने के पूर्वार्द्ध में आपके ब‌िगड़े हुए काम बनेंगे। म‌ित्रों और न‌िकट संबंध‌ियों से सहयोग की प्राप्त‌ि होगी। स्वास्‍थ्‍य अनुकूल रहेगा। लेक‌िन 20 फरवरी को मंगल के राश‌‌ि पर‌िवर्तन के बाद शन‌ि मंगल का योग बनेगा जो आपके ल‌िए परेशानी ला सकता है। इस दौरान स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी, घरेलू उलझन एवं चोट लगने की आशंका है। शन‌िवार के द‌िन पीपल में जल देना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

फरवरी महीने का राश‌िफल क‌िसी को खुशी तो क‌िसी के ह‌िस्से में तकलीफ

3 of 13
वृष राश‌िः इस महीने शन‌ि मंगल की दृष्ट‌ि आपकी राश‌ि पर रहेगी ज‌िससे आपको मानस‌िक परेशान‌ियों एवं उलझनों का सामना करना होगा। परेशान‌ियों की वजह से आपको क्रोध जल्दी आएगा, इस पर काबू रखें। पर‌िवार में तनाव एवं माता-प‌िता से मतभेद हो सकता है। आर्थ‌िक मामलों में लपरवाही से बचें। व्यवसाय‌ियों को लाभ के ल‌िए अध‌िक सावधानी और पर‌िश्रम से काम करना होगा।

फरवरी महीने का राश‌िफल क‌िसी को खुशी तो क‌िसी के ह‌िस्से में तकलीफ

4 of 13
म‌िथुन राश‌िः महीने का पहला हफ्ता आपके ल‌िए लाभप्रद और शुभ रहेगा। इस दौरान आय में वृद्ध‌ि, मान-सम्मान की प्राप्त‌ि के साथ कार्यों में सफलता भी म‌िलेगी। लेक‌िन दूसरे हफ्ते में बुध आपकी राश‌ि से आठवें घर में होने से आपको स्वास्‍थ्य में उतार-चढ़ाव के साथ ही घरेलू एवं आर्थ‌िक मामलों में परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

फरवरी महीने का राश‌िफल क‌िसी को खुशी तो क‌िसी के ह‌िस्से में तकलीफ

5 of 13
कर्क राश‌िः महीने के पहले भाग में आपको मान‌स‌िक एवं स्वास्‍थ्य संबंधी परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों पर पढ़ाई के मामले में लापरवाही से बचना होगा। ज‌िनके संतान हैं उन्हें संतान संबंधी व‌िषयों को लेकर च‌िंता और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। महीने के उत्तरार्द्ध में मनोरंजन, भौत‌िक साधनों में आपकी रुच‌ि बढ़ेगी इससे आपका व्यय भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

फरवरी महीने का राश‌िफल क‌िसी को खुशी तो क‌िसी के ह‌िस्से में तकलीफ

6 of 13
स‌िंह राश‌िः इस महीने आपको काफी भाग दौड़ करनी पड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि क्रोध और वाणी पर काबू रखें नहीं तो पर‌‌िवार के सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। अच्‍छी बात यह है क‌ि इस महीने आपकी आय भी बढ़ेगी और आप अपने सुख साधनों पर खर्च करेंगे। छात्रों को उनकी मेहनत और लगनशीलता का अच्छा पर‌िणाम ‌म‌िलेगा। संतान से खुशी म‌िलेगी।
विज्ञापन

फरवरी महीने का राश‌िफल क‌िसी को खुशी तो क‌िसी के ह‌िस्से में तकलीफ

7 of 13
कन्या राश‌िः आपकी राश‌ि से चौथे घर में बुध शुक्र का संयोग इस महीने आपके ल‌िए शुभ फलदायी रहेगा। घर में कोई मांगल‌िक कार्य हो सकता है। आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे ज‌िससे कार्यक्षेत्र में इसका आपको लाभ म‌िलेगा। आपके कई रुके काम पूरे हो सकते हैं। लेक‌िन अचानक व्यय का योग भी बना हुआ है सलाह है क‌ि खर्च पर काबू रखें। बच्चों के मामले में थोड़ी द‌िक्कत आ सकती है।

फरवरी महीने का राश‌िफल क‌िसी को खुशी तो क‌िसी के ह‌िस्से में तकलीफ

8 of 13
तुला राश‌िः इस महीने आय एवं धन के मामले में थोड़ी परेशानी रह सकती है दूसरी ओर आपकी राश‌ि में मंगल की मौजूदगी के कारण आपको क्रोध भी खूब आएगा। ऐसे में अगर आपने अपनी वाणी और क्रोध पर काबू करने का प्रयास नहीं क‌िया तो कई लोगों से आपके मनमुटाव हो सकते हैं। 20 तारीख को मंगल के आपकी राश‌ि से जाने के बाद स्‍थ‌ित‌ि थोड़ी बेहतर होगी ज‌िससे महीने का अंत‌िम सप्ताह राहत भरा रह सकता है।

फरवरी महीने का राश‌िफल क‌िसी को खुशी तो क‌िसी के ह‌िस्से में तकलीफ

9 of 13
वृश्च‌िक राश‌‌िः महीने के आरंभ में आपकी राश‌ि का स्वामी बारहवें घर में होने के कारण उलझन और मानस‌िक परेशानी बढ़ेगी। कई कामों में असफलता का सामना करना होगा। महीने के अंत में मंगल आपकी राश‌ि में आएंगे इसके बाद से स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। सम्मान म‌िलेगा और लाभ की प्राप्त‌ि होगी।

फरवरी महीने का राश‌िफल क‌िसी को खुशी तो क‌िसी के ह‌िस्से में तकलीफ

10 of 13
धनु राश‌िः इस महीने न‌िकट संबंध‌ियों से मनमुटाव हो सकता है। भाग्यस्‍थान में गुरु राहु आपके बनते कामों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। आर्थ‌िक स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी। धर्म-कर्म के मामले में आपकी रुच‌ि कम हो सकती है। प‌िता एवं बड़े बुजुर्ग से सहयोग में कमी रहेगी। पार‌िवार‌िक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

फरवरी महीने का राश‌िफल क‌िसी को खुशी तो क‌िसी के ह‌िस्से में तकलीफ

11 of 13
मकर राश‌िः आय में वृद्ध‌ि के प्रयास इस महीने सफल होंगे लेक‌िन खर्च बढ़ने की वजह से आय-व्यय में संतुलन का अभाव रहेगा जो आपका बजट ब‌िगाड़ सकता है। पर‌िवार में प‌िता से मतभेद या क‌िसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्ध‌ि होगी।

फरवरी महीने का राश‌िफल क‌िसी को खुशी तो क‌िसी के ह‌िस्से में तकलीफ

12 of 13
कुंभ राश‌िः नौकरी व्यवसाय में उलझन और परेशानी बनी रह सकती है। सलाह है क‌ि साझेदारी के काम में सावधानी बरतें। महीने के उत्तरार्द्ध में राश‌ि पर सूर्य केतु और मंगल की दृष्ट‌ि से मानस‌िक तनाव बढ़ेगा। अकारण खर्च बढ़ेंगे और और स्वास्‍थ्य संबंधी परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

फरवरी महीने का राश‌िफल क‌िसी को खुशी तो क‌िसी के ह‌िस्से में तकलीफ

13 of 13
मीन राश‌िः यह महीना आपके ल‌िए म‌िलाजुला रहेगा। महीने के पूर्वार्द्ध में घर में कोई उत्सव हो सकता है। लेक‌िन नौकरी व्यवसाय में अध‌िक पर‌िश्रम और भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। महीने के अंत में कार्यों में बाधा आएगी। स्वास्‍थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें