साल का पहला महीना कई लोगों के लिए खुशी लेकर आया है तो अब तक कई लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है। अब जबकि यह महीना अपने अंतिम सप्ताह से गुजरने वाला है ऐसे में आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, देखिए, क्या कहती है इस हफ्ते ग्रहों की चाल।
विज्ञापन
जनवरी महीने का अंतिम सप्ताह 12 राशियों के लिए कितना भाग्यशाली है
2 of 13
मेष राशिः इस सप्ताह किसी भी सुनहरे अवसर का फायदा उठाना ना भूलें। कार्यस्थल पर आपको काफी सारी अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ सकती हैं। हो सकता है अपनी कार्यालय में व्यस्तता के कारण अपने प्रियजनों के साथ भी आप समय व्यतीत न कर पाएं। अचानक किसी बहुत ही जरुरी मीटिंग की सूचना मिल सकती है, हो सकता है इसकी वजह से आपकी पहले से नियोजित यात्रा की सारी तैयारियां धरी की धरी रह जाएं। लेकिन आपके ग्रह आपके पक्ष में जिससे आप किसी भी तरह के दबाव व तनाव को खुद पर हावी नहीं होने देंगें व अपने आपको अच्छे से संभाल पाएंगें।
विज्ञापन
जनवरी महीने का अंतिम सप्ताह 12 राशियों के लिए कितना भाग्यशाली है
3 of 13
आपके लिए करियर के लिहाज से तो यह सप्ताह बहुत ही शुभ है। जिस भी क्षेत्र में आप अपने करियर को संवारना चाहते हैं इसकी पूरी संभावना है कि आपको ऐसे अवसर मिलें। पहले से ही कार्यरत व्यक्तियों के लिए भी समय अनुकूल है। आपके सहकर्मी व सहयोगी आपका साथ देंगें व आपको अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने के भरपूर अवसर प्राप्त होंगें। अधिकतर समय आप काम में व्यस्त रहेंगें। साथ ही आपको सचेत रहने की आवश्यकता भी है। अपने हर कार्य को सावधानी से अंजाम दें। यह समय भावनाओं को दबाने का नहीं उन्हें अभिव्यक्त करने का है। अपने साथी के लिए जो आपके दिल में हैं कह दें। अपने मानसिक स्वास्थ्य व आंतरिक शांति के लिए ध्यान लगाएं।
जनवरी महीने का अंतिम सप्ताह 12 राशियों के लिए कितना भाग्यशाली है
4 of 13
मिथुन राशिः इस सप्ताह आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर अपने दिमाग को शांत रखें। किसी भी प्रकार के झगड़े या विवाद में न पड़ें। कोई भी निर्णय लेते हुए सचेत व शांतिपूर्वक रहें। अपने चित को एकाग्र कर व संयमी रहते हुए आप हर तरह की समस्या का समाधान निकालने में सक्षम हैं। काम संबंधित परेशानियों से ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं हैं। कुछ चीजों को इस समय शांत व दबाकर रखना ही आपके लिए हितकर है। आप अपने शादी-शुदा जीवन में थोड़ा रोमांस लांए, परेशानियां एक समय बाद अपने आप दूर होने लगेगी।
विज्ञापन
जनवरी महीने का अंतिम सप्ताह 12 राशियों के लिए कितना भाग्यशाली है
5 of 13
कर्क राशिः यह सप्ताह आपके लिए रुमानियत भरा रहने वाला है। आपमें से कुछ लोग हो सकता है अपने नए प्यार के बारे में सोचते हुए सप्ताह गुजार दें। व्यवसाय में व्यस्त रहने वाले लोग कार्यों की योजना बनाने के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन फिलहाल जो सोच रहे हैं, उसे लागू न ही करें तो अच्छा रहेगा। कुछ लोग अपने कार्यस्थल से असंतुष्टि महसूस कर सकते हैं। अपने कार्य के अनुसार पहचान व प्रतिष्ठा न मिलना इसका कारण हो सकता है। खरीदने व बेचने के व्यवसाय से जुड़े लोग किसी पुरानी बहुमूल्य चीजों में मोलभाव कर मुनाफा कमा सकते हैं। साथ ही जिन लोगों के काम पिछले काफी समय से लंबित हैं, उनके सिरे चढ़ने की संभावनाएं हैं, प्रयासरत रहें।
विज्ञापन
जनवरी महीने का अंतिम सप्ताह 12 राशियों के लिए कितना भाग्यशाली है
6 of 13
सिंह राशि: यह सप्ताह आपके जीवन का खास सप्ताह बन सकता है। इस सप्ताह आपके जीवन में कोई ऐसी घटना, कोई ऐसा बदलाव हो सकता है, जिसके बाद आपके जीवन के मायने, आपकी प्राथमिकताएं बदल जाएं। इन बदलावों से आप अपने जीवन में एक नया उत्साह, एक नई स्फूर्ति को महसूस करेंगें। जो लोग लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, वे एक अच्छे सफर का आनंद ले सकते हैं। रुके हुए कार्यों को समाप्त करने के लिए भी आपमें उत्साह का संचार होगा व एक नई प्रेरणा से कार्य को अंजाम देने में लग जाएंगे।
विज्ञापन
जनवरी महीने का अंतिम सप्ताह 12 राशियों के लिए कितना भाग्यशाली है
7 of 13
कन्या राशि: यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपको हर मामले में लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मी है। बहुत पहले से चली आ रही किसी समस्या का समाधान भी इस सप्ताह होने की संभावना है। लेकिन इन सबके बीच आप व्यावसायिक जिम्मेदारियों को हो सकता है समय पर पूरा करने में नाकाम रहें। जिससे पिछले हफ्ते से चली आ रही तनाव की स्थिति बरकरार रहे। इसलिए अपनी व्यावसायिक जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
जनवरी महीने का अंतिम सप्ताह 12 राशियों के लिए कितना भाग्यशाली है
8 of 13
तुला राशि: यह सप्ताह आपके लिए काफी खास रहने वाला है। अपने व्यक्तिगत, व्यावसायिक या कार्य जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले आप ले सकते हैं। कार्य या व्यवसाय में नए दायित्व आपको मिल सकते हैं। हो सकता है आपको किसी नई जगह जाने का अवसर भी मिले, अपने जीवनसाथी को साथ ले जाकर इस यात्रा को रोमांचक बना सकते हैं। इस सप्ताह आपके खर्चे भी आवश्यकता से अधिक होने की संभावना है। घर की साज-सज्जा से जुड़ा सामान खरीद सकते हैं।
जनवरी महीने का अंतिम सप्ताह 12 राशियों के लिए कितना भाग्यशाली है
9 of 13
वृश्चिक राशिः इस सप्ताह आप अपने रुटीन में बदलाव ला सकते हैं। कुछ नया कुछ हटके करने के बारे में सोच सकते हैं। लाभ-हानि के नजरिये से आपका सप्ताह मिला-जुला रहेगा। व्यक्तिगत स्तर पर आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति से संबंधित लेन-देन के मामलों में भी रुकावटें आ सकती हैं। लेकिन किसी भी स्थिति में घबराने की जरुरत नहीं है, सब ठीक हो जाएगा। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। जरा सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। हो सकता है स्वास्थ्य संबंधी कुछ मामूली परेशानियों से दो चार भी होना पड़े। सप्ताहांत तक स्थिति सामान्य होने के आसार हैं।
जनवरी महीने का अंतिम सप्ताह 12 राशियों के लिए कितना भाग्यशाली है
10 of 13
धनु राशिः इस सप्ताह आपका मूड बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने चारों और एक सकारात्मक उर्जा को महसूस करेंगें, जो आपकी सोच को आशावादी बनाए रखेगी। अपने दृढ़निश्चयों से आप कुछ खास कर सकते हैं। अपने दोस्तों व परिजनों से भी आपके संबंध आत्मीय बने रहेंगें जिसका असीम सुख आप अपने भीतर महसूस करेंगें। कुल मिलाकर आपका समय बहुत ही अच्छा है। अपनी उर्जा को सकारात्मक, रचनात्मक व सर्वजन हितकारी कार्यों में लगाकर इस समय का अधिक से अधिक आनंद उठा सकते हैं।
जनवरी महीने का अंतिम सप्ताह 12 राशियों के लिए कितना भाग्यशाली है
11 of 13
मकर राशिः यह सप्ताह घरेलू मामलों में आपके लिए काफी सुखदायी रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी। आने वाला समय आपके लिए और भी बेहतर हो इसकी उम्मीद रख सकते हैं। अपने जीवनसाथी की बातों से आनंदित रहेंगें। अविवाहित युवक भी जोशीले मूड में रहेंगें व प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा। हालांकि कार्यस्थल पर आपको थोड़ी गंभीरता का परिचय देना होगा अन्यथा प्रतिस्पर्धा के इस दौर में आपका प्रतिद्वंदी आपको पछाड़ सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को हल्के में न लें, ना ही कार्यों को अधूरा छोड़े।
जनवरी महीने का अंतिम सप्ताह 12 राशियों के लिए कितना भाग्यशाली है
12 of 13
कुंभ राशि: यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ है। इस सप्ताह आपकी सलाह को स्वीकार्यता मिल सकती है। हो सकता है अपने करीबी रिश्तेदारों के विवाद को सुलझाने के लिए आपको बीच-बचाव करना पड़े। आपके शांत स्वभाव से हर तरह का विवाद सुलझाने में कामयाबी हासिल हो सकती है। न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। सप्ताहांत तक आपको कोई बहुत ही अच्छी खबर भी मिल सकती है। कुल मिलाकर हंसते-हंसाते हुए, दूसरों में खुशियां बांटते हुए आप इस सप्ताह को बीता सकते हैं।
जनवरी महीने का अंतिम सप्ताह 12 राशियों के लिए कितना भाग्यशाली है
13 of 13
मीन राशि: इस सप्ताह आप संवेदनशील व भावुक हो सकते हैं। हो सकता है किसी पुराने साथी की याद आपको बेचैन कर दे और आप उससे मिलने के लिए निकल पड़ें। जो जातक अपने लिए नए साथी की तलाश में हैं, उनकी तलाश पूरी होने की संभावना है। इस सप्ताह आपको नए-नए लोगों से मिलने के अवसर मिल सकते हैं। कार्य के सिलसिले में भी आपकी मुलाकात नए लोगों से हो सकती है। हो सकता है आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी-छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें। इस दौरान आपके जहन में कुछ नए विचार भी पैदा हो सकते हैं।