फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 28 मार्च: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Sat, 28 Mar 2020 07:31 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 28 मार्च 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
दांपत्य जीवन के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी और आपके बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से आज अधिक प्रेम आएगा। प्रेम जीवन में भी अच्छे समय की प्राप्ति होगी। प्रियतम से आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और आपके बीच रिश्ते मधुर होंगे। यदि लाइफ पार्टनर आपसे दूर रहता है तो उसकी चिंता आपको सता सकती है। प्रेम जीवन में भी सुख भरे पल आएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव को कम करने का प्रयास करें। जीवनसाथी से प्यार से संवाद करें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान का सुख आपको आज भरपूर मिलेगा और वे आपकी खुशी का कारण बनेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
अपने दांपत्य जीवन में बढ़ रहे तनाव को दूर करने का प्रयास करें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी झगड़े से बचने का प्रयास करना चाहिए। आपका प्रिय बीमार हो सकता है, इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अपने दिल की बात सामने रखने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन में जीने वालों को कुछ दिक्कत आएगी। साथी से मिलने की बेचैनी सताएगी।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन बढ़िया है लेकिन दोपहर बाद आपके तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है और बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रियतम से मुलाकात तो संभव नहीं हो पाएगी, लेकिन उनसे प्यार भरी बातें होंगी। दांपत्य जीवन में भी तनाव में कमी आएगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी आपके लिए लाभ का मार्ग खोलेगा। प्रेम जीवन में अपनी बातों से अपने प्रिय को रिझाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
दांपत्य जीवन में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें