फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर शुक्रदेव कर रहे मीन राशि में प्रवेश, इन 8 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

Fri, 02 Mar 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
happy
होली के दिन यानी 02 मार्च को शुक्रदेव अपनी चाल बदल रहे हैं। शुक्र का यह गोचर इन राशि का भाग्योदय करेगा।

 
विज्ञापन

2 of 8
venus planet
ज्योतिषाचार्य पंडित राकिशोर शास्त्री के अनुसार, शुक्र ग्रह सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेगा और 26 मार्च को दोपहर 03:47 तक वहीं पर रहेगा। शुक्र के मीन राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव होगा।
 
विज्ञापन

3 of 8
मेष राशि
मेष राशि- परिवार और संतान का सुख मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। इसके अलावा धन-समृद्धि की प्राप्ति होगी और रातों को आराम मिलेगा। परेशानियों को दूर करने के लिए गाय की सेवा करें।

वृष राशि- इस राशि के जातकों को धनलाभ हो सकता है। साथ ही परिवार में मतभेद भी हो सकते हैं। मन्दिर में इत्र का दान करें। इससे आपको फायदा होगा।

4 of 8
कर्क राशि
मिथुन राशि- इस राशि के जातक अगर सावधानी से नहीं चलेंगे तो वे किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। जीवनसाथी से प्रेम भाव बनाकर रखें तभी फायदा होगा। इसके लिए मंदिर में सफेद चीज का दान करें।

कर्क राशि- आपके मनचाहे कार्य पूरे होंगे और 26 मार्च तक आपको पैसों की तंगी नहीं होगी। लेकिन मेहनत जारी रखें और व्यर्थ के कामों में पैसे खर्च करने से बचें नहीं तो पैसा गवां भी सतके हैं। इसके लिए आप शहद को घर के कोने में दबा दें।
विज्ञापन

5 of 8
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह राशि- किसी से कोई भी चीज़ उधार ना लें और दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें। साथ ही इस बीच अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी का स्वभाव आपके प्रति कुछ सख्त हो सकता है। मंदिर में जाकर अनाज का दान करें।

कन्या राशि- इन राशि वालों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। लापरवाही बरतने पर आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके लिए आप फूलों को मंदिर में चढ़ाएं।
विज्ञापन

6 of 8
तुला
तुला राशि- शुक्र के इस गोचर से आपको धन लाभ होगा। लेकिन सन्तान पक्ष से अधिक सुख की आशा न रखें। इस दिन महिलाएं गोल्डन रंग के कपड़े पहनें।

वृश्चिक राशि- धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और परिवार के प्रति प्यार बढ़ेगा। लेकिन जीवन साथी से प्यार तभी मिलेगा जब आप पूरी तरह से वफादार होंगे। फायदे के लिए गरीबों में दूध का दान करें।
विज्ञापन

7 of 8
मकर राशि
धनु राशि- आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी और मस्तमौला लोगों से आपकी दोस्ती बढ़ेगी। कुएं में एक चुटकी हल्दी डाल दें, सारे कम बन जाएंगे।

मकर राशि- विपरित व्यवहार के लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और अपनों से ज्यादा अन्य लोगों से आपको मदद मिलेगी। लेकिन ये लोग आपका काम बिगाड़ भी सकते हैं। इसलिए सावधान रहने की ज्यादा जरूरत होगी। इसके लिए आप बड़ों को खुश रखने की कोशिश करें।
विज्ञापन

8 of 8
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि-इससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन परिवार का सहयोग नहीं मिलने से आप निराश होंगे। इसके लिए आप गाय की सेवा करें।

मीन राशि- आपको संतान का सुख मिलेगा। अगर आपका विवाह अभी तक नहीं हुआ है तो जल्द ही आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आपको धन, वाहन आदि का सुख मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग करें तभी आपके काम बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें