फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन के समय अपनी राशि के अनुसार करें यह उपाय, चमक जाएगा भाग्य

Thu, 01 Mar 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
holika
अगर आप होलिका दहन के समय अपनी राशि के अनुसार ये काम करेंगे तो आपक भाग्य खूब चमकेगा।
 
विज्ञापन

2 of 8
Holika Dahan 2018
होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक समाप्त हो जाएंगे। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिकादहन किया जायेगा और उसक बाद रंग खेला जायेगा। पंडित अजय शास्त्री के अनुसार, इन उपायों को करने से बिजनेस, पढाई और सुख समृद्धि व जीवन में सफलता पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 8
मेष्ा
मेष राशि: नारियल लें और उसे अपने मन्दिर में स्थापित करके सिंदूर, अक्षत से पूजा करके उस पर कलावा बांध दें और होलिकादहन के समय उस नारियल को होली की अग्नि में डाल दें।

वृष राशि: सफेद कपड़े में 11 गोमती चक्र, नागकेसर के 21 जोड़े और कौड़ियां बांधकर, कपड़े पर चन्दन का इत्र लगाकर अपने ऊपर से सात बार वार लें और होली की अग्नि में डाल दें।

4 of 8
कर्क राशि
मिथुन राशि: सूखे छुहारे और थोड़े-से मखाने प्रसाद के रूप में रख लें। साथ ही शुद्ध घी का दीपक जलाकर चन्द्रदेव की पूजा करें। साथ ही मखानों को अग्नि में डालें।

कर्क राशि: आटे का एक चौमुखा दिया तैयार करें और उसमें तेल डालकर घर के मुख्य द्वार पर बाहर की तरफ जलाएं। होलिका की अग्नि में जौ के दाने डालें।
विज्ञापन

5 of 8
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह राशि : पान का पत्ता लें और उस पर एक कपूर, थोड़ी-सी हवन सामग्री, घी में डुबोये हुये दो लौंग के जोड़े और एक बताशा रखें। सारी सामग्री को होली की अग्नि में जला दें।

कन्या राशि: मूंगफली से बनी माला पहनाकर होली पूजा के लिये ले जायें और अपने बच्चे के साथ होली की 7 परिक्रमा करें।
विज्ञापन

6 of 8
तुला
तुला राशि: पीपल के वृक्ष पर जल में अक्षत डालकर चढ़ाएं और अपने घर के बाहर मुख्य द्वार पर रोली से स्वस्तिक का चिन्ह बनायें। गोबर से बनी माला को होली की अग्नि में डालें।

वृश्चिक राशि: नींबू लेकर उसे चार टुकड़ों में काटकर, होली की अग्नि के पास खड़े होकर चारों दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें। ऐ
विज्ञापन

7 of 8
मकर राशि
धनु राशि: सूखा गोला लें और उसमें अलसी और थोड़ा-सा गुड़ भर दें और शाम को होलिकादहन के समय उस गोले को होली की अग्नि में डाल दें।

मकर राशि: काले तिल लें और अपने या उस व्यक्ति के ऊपर से सात बार वारकर होली की अग्नि में डाल दें।
विज्ञापन

8 of 8
मीन राशि - फोटो : pisces sign
कुंभ राशि: गोमती चक्र लें और हाथ में रखकर होलिका की  परिक्रमा करें। इसके साथ ही इसके अपने घर में भी रखें।

मीन राशि: नीम की दस पत्तियों को लौंग और कपूर के साथ लेकर होलिका पर सात बार वारकर डाल दें।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें