फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar in Bharni Nakshatra: गुरु ग्रह ने किया भरणी नक्षत्र में प्रवेश,3 राशि के जातकों का चमक उठेगा भाग्य

Fri, 30 Jun 2023 05:33 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Bharni Nakshatra mein Guru Grah ne kiya pravesh
Bharni Nakshatra mein Guru Grah ne kiya pravesh: किसी भी ग्रह के फल की भविष्यवाणी करने में नक्षत्र बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्र हैं। बृहस्पति 21 जून, 2023 को दोपहर 01:19 बजे भरणी नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर कर चुका है । इसके बाद 27 नवंबर, 2023 को अश्विनी नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेगा। गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ रहा है लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनके जातकों पर इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो तीन राशियां।
Sawan 2023 Horoscope: 4 जुलाई से सावन आरंभ, बेहद संभलकर रहें इस राशि जातक
Ketu Gochar 2023: अब केतु का बड़ा परिवर्तन, संभल जाएं ये राशि वाले
Shukra Gochar 2023: 7 जुलाई से शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशि के जातकों को होगा अच्छा मुनाफा
विज्ञापन

2 of 4
Bharni Nakshatra mein Guru Grah ne kiya pravesh
मेष राशि 
व्यवसाय और निजी क्षेत्र में करियर वृद्धि की तलाश कर रहे लोगों को अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी क्योंकि बृहस्पति मंगल की मूलत्रिकोण राशि और शुक्र के नक्षत्र में होगा। बृहस्पति मेष राशि के जातकों को वित्तीय लाभ देगा और प्रेम संबंधी मामलों में भी भाग्य उनका साथ देगा क्योंकि 5वें घर पर बृहस्पति की दृष्टि आपके लिए चीजें आसान कर देगी। आपका वैवाहिक जीवन अब बेहतर हो जाएगा और चिंगारी वापस आ जाएगी क्योंकि बृहस्पति शुक्र के नक्षत्र में होगा और आप दोनों के बीच फिर से प्यार पनपेगा।
विज्ञापन

3 of 4
Bharni Nakshatra mein Guru Grah ne kiya pravesh
मिथुन राशि 
बृहस्पति सप्तम और दशम भाव का स्वामी होकर मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र के नक्षत्र में एकादश भाव में होगा। चूँकि गुरु ग्रह सप्तम भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं जिस वजह अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके रिश्ते इस दौरान मजबूत होंगे। जो व्यक्ति दान कार्यों से जुड़े हैं या किसी न किसी रूप में सामाजिक कल्याण में लगे हुए हैं, उनके लिए भी यह समय काफी शुभ होगा। व्यापारियों के लिए भी यह अच्छा समय है। जो लोग डिज़ाइनिंग, मूर्तिकला, वास्तुकला आदि जैसे रचनात्मक काम से जुड़े हैं उन्हें अन्य राशियों की तुलना में ज्यादा लाभ होगा।
विज्ञापन

4 of 4
Bharni Nakshatra mein Guru Grah ne kiya pravesh
सिंह राशि  
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह नवें भाव में स्थित है। ऐसा अनुमान है कि बृहस्पति के मेष राशि में गोचर से सिंह राशि के जातकों के लिए करियर क्षेत्र में आसान हो जाएंगी । भाग्य पहले से भी अधिक आपका साथ देना शुरू कर सकता है। जो लोग निजी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं उन्हें वांछित परिणाम पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को इस गोचर से लाभ होना निश्चित है। सिंह राशि के जातक इस अवधि के दौरान अच्छे लाभ का अनुभव कर सकते हैं और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें