July 2023 Shubh Muhurat
सर्वार्थ सिद्धि योग
जुलाई मास में सर्वार्थ सिद्धि योग 02, 09, 11, 12, 17, 23, 27, 28 और 30 जुलाई के दिन पड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। वार और नक्षत्र के संयोग को सर्वार्थ सिद्धि योग कहते हैं। यह योग विशेष वारों को पड़ने वाले विशेष नक्षत्रों के योग से बनता होता है। सोमवार के दिन यदि रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, अनुराधा और श्रवण नक्षत्र हो तो इसका ज्यादा प्रभाव पड़ता है। अगर यह योग गुरुवार और शुक्रवार के दिन बनता है तो इस दिन कोई भी तिथि हो, यह योग नष्ट नहीं होता है वहीं कुछ विशेष तिथियों में यह योग बनने के बाद भी नष्ट हो जाता है।