गृह प्रेवश से पहले शुभ मुहूर्त का रखें ध्यान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : SELF
ज्योतिष में किसी भी कार्य को करने के लिए एक सही समय बताया गया है, जिसको शुभ मुहूर्त कहते हैं। शुभ मुहूर्त नक्षत्र, तिथि दिन आदि को ध्यान में रखकर निर्धारित किया जाता है। गृह प्रवेश करने के लिए माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ के माह को उत्तम माना जाता है, जबकि आषाढ़, सावन, भादो, अश्विन, पौष आदि माह को गृह प्रवेश के लिए शुभ नहीं माना जाता है। मंगलवार के दिन गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिनों में गृह प्रवेश किया जा सकता है। परंतु गृह प्रवेश करने से पहले किसी योग्य ज्योतिष से एक सही मुहूर्त अवश्य निर्धारित करवा लें। उसी मुहूर्त में गृह प्रवेश करें।