ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सुबह-सुबह माता-पिता के चरण स्पर्श करने से कुंडली में सूर्य और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। मान्यताओं के अनुसार कपड़े, जूतों, घड़ियों और आभूषणों को घर में व्यवस्थित तरीके से रखने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है।
विज्ञापन
2 of 4
संवत् 2073 कुंडली
धार्मिक कथाओं में साफ-सफाई रखने में काफी ज़ोर दिया गया है इसके पीछे तर्क यह है कि साफ़-सफाई रखने से कुंडली मे शुक्र की स्थिति मजबूत होती है। पशु पक्षियों को दाना डालने से और पेड़ पौधों में नियमित रूप से जल डालने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है।
विज्ञापन
3 of 4
astrology
- फोटो : astrology
रक्तदान का वैज्ञानिक महत्व के साथ-साथ ज्योतिषशात्र में भी काफी महत्व है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार रक्तदान करने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है। कथाओं में वर्णन है कि बुजर्गों की सेवा, धर्मस्थल पर जाने से पुण्य मिलता है जिससे कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।
अगर आप खाने की बर्बादी करते हैं तो ऐसा करना छोड़ दें। आपकी इस आदत से कुंडली में राहु कि स्थिति मजबूत हो जाएगी। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार रात में सोने से पहले प्रार्थना करने से कुंडली में सभी ग्रहों कि स्थिति मजबूत बनी रहती है।