फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pearl Stone Benefits: इन परेशानियों को दूर करता है मोती, जानिए इसे धारण करने का सही तरीका

Wed, 06 Apr 2022 05:20 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मोती पहनने के फायदे - फोटो : iStock
Pearl Stone: रत्न इंसान की जिंदगी को काफी प्रभावित करते हैं। रत्न शास्त्र में ऐसे बहुत से रत्नों के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति की कुंडली में कमजोर ग्रह को मजबूत करने का काम करते हैं। शास्त्रों के अनुसार कुंडली में अगर कोई ग्रह दोष हो तो उससे संबंधित रत्न धारण करने से मनुष्य को राहत मिलती है। ग्रहों का शुभ प्रभाव बढ़ाने और अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए रत्न शास्त्र में कई रत्नों के बारे में बताया गया है। इन्हीं रत्नों में से एक है मोती। ज्योतिष शास्त्र में मोती को एक महत्वपूर्ण रत्न माना गया है। मोती का संबंध चंद्रमा से है। ऐसे में कहा जाता है कि जिन लोगों का चंद्रमा अशुभ या कमजोर होता है, उन्हें मोती धारण करनी चाहिए। मोती धारण करने से जातक को कई लाभ मिलते हैं। तो चलिए आज जानते हैं मोती पहने के क्या फायदे होते हैं और इसे कब धारण करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
मोती पहनने के फायदे - फोटो : iStock
मोती धारण करने के लाभ
मोती का संबंध चंद्र ग्रह से माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा मस्तिष्क और मन पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है। इसलिए मन को शांत और दिमाग को स्थिर बनाने के लिए लोग इसे धारण करते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को गुस्सा या डिप्रेशन रहता हो वो लोग भी मोती को पहन सकते हैं। कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए ये विशेष रूप से शुभ फलदायी माना गया है।
विज्ञापन

3 of 6
मोती पहनने के फायदे - फोटो : Pixabay
लक्ष्मी जी की मिलती है कृपा 
मोती लक्ष्मी जी को बहुत प्रिय है। मान्यता है कि मोती पहनने से लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जिन लोगों के जीवन में धन की कमी या इससे जुड़ी कोई परेशानी बनी हुई है तो मोती धारण करना चाहिए। 

4 of 6
मोती पहनने के फायदे - फोटो : अमर उजाला
कैसे और कब धारण करें मोती
मोती को हमेशा चांदी की अंगूठी में ही धारण करना चाहिए। मोती रत्न का संबंध चंद्र ग्रह से है ऐसे में अंगूठी को सोमवार ही सुबह धारण करना चाहिए।  
विज्ञापन

5 of 6
मोती पहनने के फायदे - फोटो : iStock
इस अंगूठी को हाथ की सबसे छोटी अंगुली में धारण करना चाहिए। इसके अलावा कई लोग इसे पूर्णिमा के दिन भी पहनने की सलाह देते हैं। इस रत्न को पहनने से पहले इसे गंगाजल से धो लें फिर इसे शिवजी को अर्पित करने के बाद ही धारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोती पहनने के फायदे - फोटो : iStock
मोती की माला
वहीं गोल मोती की माला पहनना है सबसे उत्तम माना जाता है, लेकिन इसे धारण करने से पहले जन्म कुंडली में चंद्रमा की स्थिति का आंकलन अवश्य कर लेना चाहिए। यदि चंद्रमा शुभ हो तो मोती धारण करने की कोई आवश्यकता नहीं है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें