फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fengshui Tips: घर पर ऐसे रखें फेंगशुई कछुआ, कभी नहीं होगी धन की कमी

Tue, 18 Jun 2019 10:34 AM IST
कशिश मिश्रा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हमारे शास्त्रों में कछुआ का बहुत ज्यादा महत्व बताया गया है। कहते हैं घर में कछुआ रखने से वास्तुदोष दूर हो जाते हैं। कार्यालय और घर के अंदर कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। परिवार के सदस्यों के बीच खुशियां बनी रहती हैं। धन की कभी कमी नहीं होती है लेकिन कछुआ रखने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं उन बातों को...
विज्ञापन

2 of 5
भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार लिया था। जिसे कूर्म अवतार कहा गया था। इसलिए कछुआ को रखने से रुके हुए कार्य भी में भी सफलता मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
कछुआ एक मात्र ऐसा जीव है जो लंबे समय तक जीवित रहता है। धातु से बना कछुआ आप अपने घर के पूजा स्थान में रख सकते हैं। घर में कछुआ रखते समय इस बात का ध्यान रखें की खुले में कछुआ न रखकर पानी में डालकर ही रखें। इससे घर के अंदर समृद्धि बनी रहती है। 

4 of 5
tortoise
कछुए को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। क्योंकि उत्तर दिशा को लक्ष्मी जी का दिशा माना गया है। ऐसे स्थान पर कछुआ रखने से शत्रुओं का नाश होता है। व्यापार में सफलता और धन का लाभ होता है। यदि घर में  पैसों की दिक्कत ज्यादा बढ़ गई हो तो क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की कछुआ का मुंह हमेशा घर के अंदर की तरह हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेंगशुई के अनुसार कछुआ को ड्राइंग रूम में रखना चाहिए। कछुए को भूलकर भी अपने बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। बेडरूम में कछुआ को रखने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता  है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें