फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें इन पांच पौधों का पैसों से क्या है कनेक्शन, जिन्हें लगाते ही चमक जाती है किस्मत

Thu, 06 Jun 2019 05:31 PM IST
कशिश मिश्रा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
lucky plant
हर व्यक्ति की इच्छा होती है उसके पास अपना बांग्ला हो, गाड़ी हो और बहुत पैसे हो,जिससे वह अपने सारे शौक पूरे कर सके, लेकिन कुछ लोगों की यह इच्छा अधूरी रह जाती है। अगर आप  भी बनना चाहते हैं धनवान तो अपने घर में लगाएं यह पौधा जिससे घर के अंदर हमेशा रहेगा लक्ष्मी का वास...
विज्ञापन

2 of 6
lucky plant
क्रसुला ओवाटा- इस पौधे को लगाने से घर में धन का आगमन होता है। कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। यह पौधा धन को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस पौधे को लकी प्लांट भी कहते है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
lucky plant
मनी प्लांट-मान्यता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से  घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है। परिवार के लोग खुशहाल रहते हैं, लेकिन इसे घर के अंदर सही दिशा में लगाना चाहिए। मनी प्लांट अाग्नेय दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में गणेश जी का वास होता है। 

4 of 6
lucky plant
लक्ष्मण का पौधा- मान्यता है कि लक्ष्मण के पौधे को लगाने से घर के अंदर धनलक्ष्मी का आगमन होना शुरू हो जाता है। इसे घर के बालकनी में किसी बड़े गमले में लगाया जा सकता है। कहते हैं अगर किसी भी घर में लक्ष्मण का पौधा होता है तो उस घर में धन की वर्षा होनी शुरू हो जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
lucky plant
केले का पेड़ -हिंदू धर्म में केले के पेड़ का बहुत महत्व होता है। कहते हैं केले के पेड़ को लगाने से घर में समृद्धि आती है। केले के पेड़ में भगवान विष्णु और लक्ष्मी का वास होता है। केला बृहस्पतिदेव का कारक है इसलिए इसे घर के इशान कोण में लगाना चाहिए। विष्णु और देवी लक्ष्मी को केले का भोग लगाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lucky plant
तुलसी- तुलसी का पौधा हमारे आंगन की शोभा बढ़ाता है। तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। प्रतिदिन तुलसी के एक पत्ते का सेवन करने से कोई रोग नहीं होता है। घर के अंदर सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें