फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fengshui Tips: घर पर इस दिशा में रखें फेंगशुई कछुआ, कभी नहीं होगी धन की कमी

Fri, 28 Apr 2023 12:27 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fengshui Tips:  फेंगशुई के अनुसार कुछ चीजें घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती हैं। इनमें से एक है कछुआ। हिंदू धर्म में भी काफी ज्यादा महत्पूर्ण माना जाता है। कछुए का भगवान विष्णु का एक रूप माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 1
Feng Shui - फोटो : iStock
Fengshui Kachua Ke Fayde: चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई को बहुत ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है। फेंगशुई के उपाय घर से निगेटिव एनर्जी को दूर करके पॉजिटिव एनर्जी लाने में बहुत सहायक होते हैं। कहा जाता है कि यदि घर-परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ गया है तो फेंगशुई के उपायों को जरूर आजमाना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार कुछ चीजें घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती हैं। इनमें से एक है कछुआ। हिंदू धर्म में भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। कछुए का भगवान विष्णु का एक रूप माना जाता है। मान्यता है कि जहां कछुआ होता है, वहां धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे घर में धन, संपत्ति और समृद्धि की कभी कोई कमी नहीं रहती। लेकिन कछुआ रखते समय कुछ बातों को भी ध्यान में रखना चाहिए। चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में -

Palmistry: इन लकीरों को हस्तरेखा में माना गया है बहुत अशुभ, व्यक्ति के जीवन में लाते हैं दुर्भाग्य
  • घर में यदि फेंगशुई कछुआ रखना चाहते हैं तो उत्तर दिशा में रखें। इस दिशा में कछुआ रखने से धन लाभ होता है और शत्रुओं का नाश होता है। 
  • यदि आप व्यापारी हैं तो अपनी दुकान के मुख्य द्वार पर कछुए की तस्वीर लगाएं। ऐसा करने से धनलाभ होता है और रुके हुए काम जल्द पूरे होने लगते हैं।
  • फेंगशुई के अनुसार यदि आपके परिवार में कोई व्यक्ति यदि रोग ग्रस्त है तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कछुआ स्थापित करना चाहिए। 
  • फेंगशुई के अनुसार यदि आप लकड़ी से बना हुआ कछुआ लाते हैं तो उसे पूर्व दिशा या दक्षिण-पूर्व में रखें। 
  • यदि आप अपने करियर में तरक्की चाहते हैं, तो काले रंग का कछुआ अपने कार्यस्थल पर उत्तर दिशा में रखें। 
  • फेंगशुई के अनुसार यदि आपने अभी नया बिजनेस शुरू किया है तो अपने दफ्तर या दुकान पर चांदी का कछुआ रखें। ये धन आगमन के लिए शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें