ड्रीमकैचर लगाने की सही दिशा
- फोटो : istock
ड्रीम कैचर को कहां लटकाएं
फेंगशुई के अनुसार, ड्रीम कैचर को बालकनी, आंगन या खिड़की में लटका देना चाहिए क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करता है और आपको नकारात्मक विचारों और ऊर्जा से बचाता है। ड्रीम कैचर को इस तरह रखा जाना चाहिए कि कोई भी इसके नीचे न बैठे और न ही इसके नीचे से गुजरे, अन्यथा यह प्रतिकूल प्रभाव ला सकता है या यह आपकी आर्थिक वृद्धि को बाधित कर सकता है। इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से आपके घर का वास्तु सुधरता है। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि ड्रीमकैचर आपके पास बुरे सपने आने से रोकता है। ड्रीमकैचर को कुछ अन्य स्थानों पर भी लटकाया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो स्थान-