फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंगशुई टिप्स: पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्यार, वैवाहिक जीवन में अपनाएं फेंगशुई के ये 5 उपाय

Thu, 26 Nov 2026 12:01 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Feng Shui Tips: शादीशुदा खुशहाल जीवन की असली नींव प्यार और विश्वास होता है, लेकिन कभी-कभी किसी कारण से दांपत्य जीवन में कुछ दूरियां आ जाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने  वैवाहिक जीवन को और मजबूत बनाना चाहते हैं तो फेंगशुई के इन 5 उपायों को अपनाकर दांपत्य जीवन को और खुशहाल बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Amar Ujala
Married Life Feng Shui Tips In Hindi: फेंगशुई में घर की सजावट और उसमें रखी वस्तुओं को खास महत्व दिया गया है। मान्यता है कि फेंगशुई के कुछ खास उपाय अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। इसका प्रभाव व्यक्ति के रिश्तों और वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। अगर पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहती है या रिश्ते में पहले जैसी मिठास नहीं रही, तो फेंगशुई से जुड़ी कुछ चीजें घर में रख सकते हैं। मान्यता है कि इनसे रिश्ते में प्रेम, विश्वास और आपसी तालमेल बढ़ाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने वाले फेंगशुई के 5 आसान उपाय।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वैवाहिक जीवन से जुड़े फेंगशुई टिप्स - फोटो : Ai Generated
1. बेडरूम में शीशे से बचें
बेडरूम में शीशे को इस तरह से न लगाएं कि उसमें बिस्तर पर सोता हुआ व्यक्ति नजर आए। फेंगशुई के अनुसार, इससे रिश्ते में अविश्वास पैदा हो सकता है। ये आपके रिश्ते में नकारात्मक ऊर्जा और अस्थिरता का कारण बन सकता हैं। फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम में शीशे की सही जगह का होना बहुत ही जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
वैवाहिक जीवन से जुड़े फेंगशुई टिप्स - फोटो : Ai Generated
2. डॉल्फिन की पेंटिंग
शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली बनाए रखने के लिए डॉल्फिन की तस्वीर रखना बेहद ही अच्छा माना गया है। फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम की पूर्व दिशा में डांस करते हुए या खेलते हुए डॉल्फिन की पेंटिंग रखने से रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। 




घर में बांस का पौधा लगाने की सही दिशा बदल सकती है आपकी किस्मत, बढ़ेगी सुख-समृद्धि




फेंगशुई टिप्स: धन-समृद्धि के लिए पर्स से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, बढ़ सकती है बरकत

4 of 5
वैवाहिक जीवन से जुड़े फेंगशुई टिप्स - फोटो : Ai Generated
3. बेडरूम का सही स्थान 
बेडरूम के सही स्थान और अच्छी सजावट का वैवाहिक जीवन पर काफी अच्छा असर होता है। फेंगशुई के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा में बेडरूम का होना स्थिरता और प्रेम को बढ़ाता है। इस बात का ख्याल रखें कि बेडरूम को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें क्योंकि अव्यवस्था से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है, जिससे रिश्तों में तनाव हो सकता है। 




4. यिन-यांग का संतुलन
फेंगशुई में यिन-यांग का संतुलन बहुत महत्वपूर्ण है। बेडरूम में जोड़ी में चीजें रखें, जैसे दो मोमबत्तियां, दो पक्षी, या दो दिल के आकार की सजावट। यह संतुलन को बनाए रखता है और रिश्ते में सामंजस्य लाता है। इससे आपका प्रेम भी बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैवाहिक जीवन से जुड़े फेंगशुई टिप्स - फोटो : Ai Generated
5. बेडरूम में गुलाबी और लाल रंग की चीजों का इस्तेमाल
गुलाबी और लाल रंग प्रेम, विश्वास और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, आप अपने बेडरूम में हल्का गुलाबी रंग या लाल रंग के तकिए, चादर और पर्दे रखें। अगर पूरे कमरे में इन रंगों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं तो छोटे-छोटे सामान जैसे कैंडल स्टैंड या तस्वीरों में इन रंगों का उपयोग करें। इससे आपके रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें