Feng Shui Tips For Home And Office Furniture: फेंगशुई के उपाय घर में वातावरण को संतुलित करने और जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि के लिए बहुत ही सहायक होते हैं। इसमें तरक्की और खुशहाली पाने के लिए भी कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में से कुछ उपाय घर और ऑफिस में रखे हुए फर्नीचरों से भी जुड़े होते हैं। अगर इन उपायों का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो बहुत फायदा मिलता है। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन के घर में आने के द्वार भी खुल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको फेंगशुई के अनुसार, फर्नीचर से जुड़े कुछ नियमों के बारें में बताएंगे। जिसे अपनाकर आपका भाग्य भी खुल जाएगा।