Feng Shui Tips: जिस प्रकार वास्तु शास्त्र में घर, दिशा, भवन व मंदिर निर्माण के नियमों का उल्लेख है, ठीक वैसे ही फेंगशुई में अपने आसपास के वातावरण को संतुलित बनाए रखने के सुझावों का वर्णन है। इसे चीनी वास्तुशास्त्र के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि फेंगशुई में उल्लेखित नियमों का पालन करने पर व्यक्ति के घर परिवार में खुशियों का माहौल व जीवन में सकारात्मकता का वास होता है। इस दौरान फेंगशुई के कुछ खास उपाय करना और भी कल्याणकारी माना गया है। बता दें, घर में कुछ चीजों का रखरखाव यदि फेंगशुई के मुताबिक किया जाए, तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद समाप्त होते हैं, इतना ही नहीं सभी के जीवन में तरक्की के योग का भी निर्माण होता है। ऐसे में आइए इन शक्तिशाली उपायों के बारे में जानते हैं...