फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये आसान टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी, नहीं होगी कभी धन-धान्य की कमी

Tue, 21 Jun 2022 06:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फेंगशुई के ये आसान टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी - फोटो : iStock
Feng Shui Tips For Good Luck: जीवन की तमाम बाधाओं को दूर करने के लिए भारत में जिस तरह वास्तु शास्त्र प्रचलित है, ठीक उसी प्रकार चीन का फेंगशुई भी नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने में सहायक है। चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई का इस्तेमाल भारतीय भी घर की सुख समृद्धि के लिए किया जाता है। ज्यादातर घरों में आपने फेंगशुई से जुड़ी कई चीजों को देखा होगा। फेंगशुई से जुड़ी ये चीजें सौभाग्य को बढ़ाने के लिए होती हैं। फेंगशुई में फेंग का अर्थ होता है वायु और शुई जल को कहते हैं। फेंगशुई के नियम इसी जल और वायु के आधार पर बने हुए हैं। चीन के वास्तु शास्त्र फेंगशुई को घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा लाने में बहुत कारगर माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं जीवन में सुख समृद्धि के लिए फेंगशुई के कुछ आसान उपायों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
फेंगशुई के ये आसान टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी - फोटो : iStock
घर में विंड चाइम लगाएं 
तरक्की के लिए घर के दरवाजे पर विंड चाइम लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपके व्यापार में वृद्धि  होगी और हर तरफ से सकारात्मक ऊर्जा आएगी। साथ ही आपको धन लाभ भी होगा।
विज्ञापन

3 of 6
फेंगशुई के ये आसान टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी - फोटो : iStock
बांस का पौधा 
फेंगशुई के अनुसार, यदि आपको जीवन में धन की कमी महसूस हो रही है तो इसे दूर करने के लिए घर में बांस का पौधा लगाना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार छह बांस के डंठल वाला पौधा धन-समृद्धि को आकर्षित करता है। इस उपाय से आपका रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। इसके अलावा यदि आप आर्थिक तनाव से जूझ रहे हैं तो इससे भी मुक्ति मिलेगी। 

4 of 6
फेंगशुई के ये आसान टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी - फोटो : iStock
लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा सुख, संतोष और समृद्धि का प्रतीक है। घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह आपके जीवन से सभी दुखों को दूर कर सकती है।  
विज्ञापन

5 of 6
फेंगशुई के ये आसान टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी - फोटो : iStock
फेंगशुई मेंढक
फेंगशुई के अनुसार, यदि आप जीवन में आर्थिक प्रगति चाहते हैं तो फेंगशुई मेंढक रखना आपके लिए शुभ साबित होगा। फेंग शुई मेढक धन के आगमन के नए रास्ते भी खोलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फेंगशुई के ये आसान टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी - फोटो : iStock
वेल्थ शिप 
फेंगशुई में वेल्थ शिप का बहुत अधिक महत्व है। आर्थिक लाभ और समृद्धि के लिए आप वेल्थ शिप को अपने घर या कार्यस्थल की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। ऐसा करने से संचित धन में वृद्धि होती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें