फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: रसोई घर बनवाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, परिजनों की खुशियों पर लग सकता है ग्रहण

Wed, 11 Dec 2024 08:22 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

रसोई घर हमारे घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसे धन और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। घर बनवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि रसोई घर बनवाते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Amar Ujala
Feng Shui Tips: फेंगशुई यानी चीनी वास्तु-शास्त्र, हमारे घरों में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने और नकारात्मक ऊर्जा को कम करने का एक शक्तिशाली तरीका है। माना जाता है कि हमारे घर का प्रत्येक कोना हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करता है। रसोई, घर का दिल माना जाता है। यहां हम भोजन बनाते हैं, जो हमारे शरीर और मन को पोषण देता है। इसलिए, रसोई को सही दिशा और ढंग से बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। फेंगशुई के अनुसार, रसोई को इस प्रकार डिजाइन किया जाना चाहिए कि यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करे और समृद्धि और स्वास्थ्य को बढ़ावा दे।
विज्ञापन

2 of 5
किचन के लिए फेंगशुई उपाय - फोटो : Adobe Stock
इस दिशा में न बनवाएं रसोई घर
घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में भूलकर भी रसोई घर नहीं बनवाना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, दक्षिण-पूर्व या पूर्व दोनों ही दिशाएं अग्नि तत्व से जुड़ी हैं और रसोई के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती हैं। इन दिशाओं में रसोई होने से घर में समृद्धि और स्वास्थ्य बढ़ता है। अन्य दिशाओं में रसोई होने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, रसोई की दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
किचन के फेंगशुई टिप्स - फोटो : Adobe Stock
रसोई घर का दरवाजा
रसोई का दरवाजा कभी भी मुख्य द्वार के सामने नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। दरवाजे का रंग पीला या नारंगी होना शुभ माना जाता है। ये रंग धन और समृद्धि को आकर्षित करते हैं।

ये भी पढ़ें- Feng Shui Tips: दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए अपनाएं फेंगशुई के पांच प्रभावी उपाय

4 of 5
चूल्हे की दिशा - फोटो : freepik
चूल्हे की दिशा
रसोई घर बनवाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि चूल्हा रखने की दिशा दक्षिण-पूर्व में होना चाहिए। यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी हुई है और चूल्हा आग का प्रतीक है।साथ ही इस बात की भी ध्यान रखें कि चूल्हा और सिंक एक-दूसरे के सामने हो। ऐसा करने से परिवार में कलह की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंक की दिशा - फोटो : freepik
सिंक की दिशा
सिंक को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। दक्षिण दिशा में सिंक रखने से बचना चाहिए क्योंकि दक्षिण दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी हुई है और अग्नि और जल का संयोजन शुभ नहीं माना जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

ये भी पढ़ें- Feng Shui Tortoise: घर में रखें फेंगशुई कछुआ, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें