कुछ लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
फरवरी 2026 में सूर्य ग्रह की चाल बदलने से मेष राशि के जातकों के लिए कई सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। सूर्य ग्रह आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं और आपके पेशेवर जीवन में सुधार के अवसर प्रदान करेंगे। कुछ लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं, वहीं कार्यक्षेत्र में तरक्की का अवसर भी संभव है। सूर्य आपके कर्म भाव में गोचर करेंगे, जिससे बीते समय में किए गए प्रयासों का अच्छा फल प्राप्त हो सकता है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों के साथ भी समय बिताने का अवसर मिलेगा, जो पारिवारिक जीवन को खुशहाल बनाएगा। इस महीने आपके कुछ महत्वपूर्ण सपने पूरे होने की संभावना भी है।