मिथुन राशि
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
शुक्रादित्य राजयोग मिथुन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। यह शुभ योग आपकी राशि से भाग्य भाव में बन रहा है, इसलिए इस दौरान किस्मत आपका पूरा साथ देगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और प्रयासों का मनचाहा फल मिलने की प्रबल संभावना है। आप किसी धार्मिक, आध्यात्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी। इस समय देश या विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो करियर या शिक्षा के लिहाज़ से लाभकारी साबित हो सकती है। यदि जमीन, मकान या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसके आपके पक्ष में सुलझने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा, माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और परिवारजन आपके फैसलों पर भरोसा करेंगे। वहीं जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय सपनों को साकार करने वाला हो सकता है।