ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार धन प्राप्ति से जुड़े बेहद ही सरल और कारगर उपाय बताए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति ज्योतिष में बताए गए राशि के अनुसार उपाय को सही से करता है तो उसकी आर्थिक समस्या तो दूर होती ही है साथ ही उसकी अन्य प्रकार की चिंताएं भी मिट जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली का दूसरा भाव धन भाव कहलाता है। जबकि ग्यारहवां घऱ आमदनी को दर्शाता है। अगर ये दोनों भाव मजबूत हों तो जातक को कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। इसलिए इन भावों को प्रबल बनाने के उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं धन प्राप्ति के लिए राशि के अनुसार क्या उपाय हैं...