भगवान शिव से है काल भैरव का संबंध
- फोटो : SELF
भगवान शिव से है काल भैरव का संबंध
कालभैरव को भगवान शिव की क्रोधाग्नि का विग्रह रूप माना जाता है। इन्हें शिव का पांचवा अवतार माना गया है। इनके दो रूप है पहला बटुक भैरव जो भक्तों को अभय देने वाले सौम्य रूप में प्रसिद्ध है। वहीं भैरव का दूसरा स्वरूप अपराधिक प्रवृतियों पर नियंत्रण करने वाले भयंकर दंडनायक का है। भगवान भैरव के साधक या उसके परिवार पर किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा, जादू-टोने तथा भूत-प्रेत आदि का असर नहीं होता है।