फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream in Sawan: सावन माह में यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए मिलने वाली है भगवान शिव की अपार कृपा

Fri, 15 Jul 2022 09:59 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सावन माह में यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए मिलने वाली है आपको भगवान शिव की अपार कृपा - फोटो : iStock
Dream in Sawan Month: हिंदू धर्म में सावन के महीने को महादेव की पूजा करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इस पूरे माह में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सावन माह में सोमवार के दिन सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त सच्चे मन से सावन सोमवार व्रत करता है और भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना करता है उसपर शिव शम्भू के साथ मां पार्वती भी प्रसन्न होती हैं। शिव जी को श्रावण मास का देवता कहा जाता है। कहा जाता है कि सावन माह में भगवान शिव पार्वती के साथ पृथ्वी लोक पर विराजमान रहकर पृथ्वी वासियों के दुख-दर्द को समझते है एवं उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं, इसलिए सावन का महीना खास होता है। इसके अलावा शिव जी जुड़ी कुछ चीजों का सपने में दर्शन होना बेहद ही शुभ माना जाता है। जानकारों के अनुसार यदि सावन सावन माह में ये चीजें किसी को सपने में दिखाई दे जाएं तो समझिए कि उसके ऊपर भगवान शिव की कृपा होने वाली है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजें... 
विज्ञापन

2 of 5
सावन माह में यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए मिलने वाली है आपको भगवान शिव की अपार कृपा - फोटो : istock
त्रिशूल
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारक माना गया है। कहा जाता है कि सृष्टि में सामंजस्य बनाए रखने के लिए भगवान शिव त्रिशूल धारण करते हैं। यदि सावन माह में आपको सपने में त्रिशूल दिखाई देता है तो इसका अर्थ होता है कि भगवान शिव की कृपा से आपके समस्त विकारों का नाश होने वाला है।  
विज्ञापन

3 of 5
सावन माह में यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए मिलने वाली है आपको भगवान शिव की अपार कृपा - फोटो : iStock
डमरू
सावन के पवित्र माह में यदि सपने में डमरू दिख जाये इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ये आपके जीवन में स्थिरता आने का संकेत है। इसका अर्थ होता है कि आपके घर में कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि हो सकता है। 

4 of 5
सावन माह में यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए मिलने वाली है आपको भगवान शिव की अपार कृपा - फोटो : istock
नाग
मान्यता के अनुसार यदि सावन मास में यदि किसी व्यक्ति के सपने में नाग देवता दिख जाएं तो ये बेहद शुभ होता है। नाग देवता का सपने में आना धन वृद्धि का संकेत माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन माह में यदि सपने में दिख जाएं ये चीजें, तो समझिए मिलने वाली है आपको भगवान शिव की अपार कृपा - फोटो : istock
नंदी बैल 
धार्मिक मान्यता के अनुसार शिव जी नंदी की सवारी करते हैं। नंदी महाराज के बिना शिव परिवार की पूजा अधूरी मानी जाती है। कहा जाता है कि यदि सावन के माह में सपने में आपके नंदी बैल दिख जाए तो समझिए कि भगवान शिव आपसे बेहद प्रसन्न हैं और आपके कार्यों को सिद्धि मिलने वाली है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें