फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को करेंगे ये उपाय तो चमक जाएगा आपका भाग्य

Sat, 06 Feb 2021 09:04 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सूर्य देव
रविवार का दिन भगवान सूर्य नारायण को समर्पित होता है। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों के राजा की संज्ञा दी गई है। भगवान सूर्य की आराधना से कीर्ति, यश, समृद्धि, आयु, आरोग्य, तेज-कांति, सौभाग्य और कार्य क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में सूर्य को समाज में मान-सम्मान के साथ पिता पुत्र के संबंधों का कारक भी माना गया है। इसके साथ सूर्य पूजा से ही नौकरी और भाग्य संबंधी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। रविवार के दिन आप कुछ उपाय करके सूर्य देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और कुंडली में भी सूर्य को बलवान बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय...
विज्ञापन

2 of 4
सूर्य देव
रविवार के दिन किसी सफेद घोड़े को घास या चने खिलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी आपका भाग्य जाग्रत होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य भगवान हमेशा अपने रथ में सवार होकर गतिमान रहते हैं और उनके इस रथ को सफेद रंग के घोड़े ही खींचते हैं। यदि आप घोड़े की सेवा करते हैं तो सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आपको सौभाग्य एवं तरक्की प्राप्त होती है।
विज्ञापन

3 of 4
सूर्य देव
रविवार को सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें। उगते हुए सूर्य को लाल पुष्प, लाल चंदन, गुड़हल का फूल, चावल अर्पित करते हूं सूर्य पूजन करें और तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें रोली, लाल गुड़हल का फूल डालकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। लाल चंदन का तिलक अपने माथे पर भी करें। सूर्य भगवान को गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं और पवित्र मन से नीचें दिए हुए सूर्य मंत्र का जाप कर सकते हैं। तत्पश्चात खुले आकाश के नीचे बैठकर सूर्य भगवान के समक्ष मंत्र जाप करें। इसके अलावा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना बहुत लाभदायक रहता है।
विज्ञापन

4 of 4
सूर्य
सूर्य का दान
 
कुंडली में सूर्य को मजबूत बनाने के लिए लाल रंग के कपड़े, गेहूं, गुड़, तांबे के बर्तन और लाल चंदन का दान रविवार के दिन करना चाहिए। आप अपनी क्षमतानुसार दान कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने सूर्य बलवान होता है, और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आधिकारिक पद पर आसीन लोगों का सहयोग भी प्राप्त होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें