फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: दिवाली पर बनेगा शुभ संयोग, इन 3 राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Wed, 19 Oct 2022 07:11 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
diwali 2022: जिन घरों में साफ-सफाई रहती है वहां पर मां लक्ष्मी वास करने लगती हैं - फोटो : Istock
Diwali 2022 Auspicious Abhijeet Muhurt Yog: धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व शुरू हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली का पर्व सुख-समृद्धि और संपदा प्रदान करना माना जाता है। इस बार दिवाली 24 अक्तूबर को मनाई जाएगी और दिवाली पर ऐसा शुभ योग बनने जा रहा है जिससे कारण कुछ राशि के लोगों का भाग्योदय होने के अच्छे संकेत हैं। पूरा वर्ष इन राशि के जातकों के लिए दीपावली धन-दौलत और समृद्धि प्रदान करने वाली होगा। दिवाली के दिन अभिजीत मुहूर्त और वैधृति योग का शुभ संयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस संयोग का विशेष महत्व होता है। सभी 12 राशियों में 3 राशियां ऐसी होंगी जिस पर इस शुभ संयोग का ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। इन 3 राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 4
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
दिवाली पर बना अभिजीत मुहूर्त और वैधृति योग सिंह राशि के लोगों को अच्छा फल देगा। नौकरी में अच्थी ग्रोथ की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जिसको आप अच्छी तरह स निभाएंगे। शुक्र और शनि ग्रह की विशेष कृपा आपके ऊपर रहने वाली होगी। निवेश से भविष्य में अच्छी पूंजी को एकत्रित करने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का साथ मिलने से कोई बड़ा सौदा कम कीमत में मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए इस बार की दिवाली बहुत ही शुभ और कल्याणकारी रहने वाली होगी। इस राशि के जातकों के लिए अभिजीत मुहूर्त और वैधृति का संयोग बहुत ही शुभ देने वाला होगा। भाग्य का साथ मिलने के कारण हर एक कार्य में अच्छी सफलता और धन लाभ होगा। आप पिछले कई महीनों से कोई प्रापर्टी खरीदने की सोच रहे हैं वह सौदा दिवाली के बाद पूरा होगा। नौकरीपेशा लोग किसी दूसरी नौकरी का ऑफर स्वीकार कर सकते हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी रहेगी। व्यापार करने वाले जातक अच्छा मुनाफा और बिजनेस को विस्तार को देने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
इस राशि के जातकों के लिए दिवाली पर बना अभिजीत मुहूर्त और वैधृति योग किसी तरह के वरदान से कम नहीं होगा। नौकरी में प्रमोशन और आय में बढ़ोत्तरी के अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस राशि के लोग जो कारोबार में हैं उनके लिए सालभर अच्छा मुनाफा होगा। वहीं जिन जातकों की आर्थिक स्थिति कुछ महीनों से अच्छी नहीं चल रही है अब उनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। प्यार और रोमांस में आपको अच्छे पलों की प्राप्ति होगी। रूका हुआ धन वापस मिलेगा जिससे आपका मन बहुत ज्यादा प्रसन्न रहेगा क्योंकि इस रकम का इंतजार आपको वर्षों से था। धन लाभ के नए-नए साधन प्राप्त होंगे। साझेदारी के लिए समय अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें