फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके व्यक्तित्व का राज खोलता है आपका हस्ताक्षर, जानिए कैसे

Tue, 27 Apr 2021 02:23 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक तस्वीर
सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें व्यक्ति के हाव-भाव शरीर के अंगो की बनावट, तिल और निशान आदि देखकर व्यक्ति के बारे में जानकारी दी जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि व्यक्ति के हस्ताक्षर करने का तरीका भी उसके बारे में बहुत कुछ कहता है। हर व्यक्ति के हस्ताक्षर करने का तरीका अलग-अलग होता है। किसी भी व्यक्ति के हस्ताक्षर से आप जान सकते हैं कि वह किसी तरह का व्यक्ति है। हालांकि इस बारे में कुछ भी पूरी तरह से सटीक नहीं होता है लेकिन फिर भी बहुत हद तक हस्ताक्षर से व्यक्ति के स्वभाव और उसकी प्राथमिकताओं के बारे में जाना जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह के हस्ताक्षकर करने वाले लोग कैसे होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
सांकेतिक तस्वीर
नीचे से ऊपर की ओर लिखने वाले
अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग हस्ताक्षर करते समय नीचे से ऊपर की ओर लिखते हैं शायद आप भी ऐसे ही हस्ताक्षर करते हो, ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग आशावान होते हैं और दिल के बहुत साफ होते हैं। हालांकि कई बार ये लोग थोड़े झगड़ालू भी होते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
ऊपर से नीचे की ओर लिखने वाले
जो लोग हस्ताक्षर करते समय ऊपर से नीचे की ओर लिखते हैं। उनका दृष्टिकोण  चीजों को लेकर नकारात्मक होता है। ये लोग किसी से ज्यादा मेल-मिलाप करना पसंद नहीं करते हैं और ज्यादा सामाजिक नहीं होते हैं। इनके विचारों में सकारात्मकता की कमी होती है।

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels
बिना कलम उठाए हस्ताक्षर करने वाले
कुछ लोग बिना कलम उठाए हुए एक ही बार में पूरे हस्ताक्षर कर देते हैं। यदि कोई व्यक्ति हस्ताक्षर करते समय एक बार भी कलन नहीं उठाता है तो ऐसे लोगों को बेहद रहस्यमय माना जाता है। ऐसे लोगों के भीतर क्या चल रहा है यह पता करना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे लोगों के रहस्य रखने वाले के साथ ही झगड़ालू भी माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
पूरा सरनेम लिखने वाले
कुछ लोग हस्ताक्षर करते समय अपने सरनेम को पूरा और स्पष्ट लिखते हैं। ऐसे लोग बहुत ही मिलनसार और व्यव्हारिक होते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर
हस्ताक्षर में अवरोधक प्रयोग करने वाले
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे अपने हस्ताक्षर के बीच में या फिर अंत में अवरोधक जैसे बिंदु आदि का प्रयोग करते हैं ऐसे लोगों में नैतिकता होती है और ये समाज के अनुसार चलने वाले लोगो होते हैं। जो लोग अपने हस्ताक्षर के अंत में लकीर या फिर बिंदु बनाते हैं वे थोड़े शर्मीले स्वभाव के होते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हस्ताक्षर के अंत में दो रेखाएं बनाने वाले
कुछ लोग पूरे हस्ताक्षर करने के बाद अंत में दो रखाएं बनाते हैं ऐसे लोगों में असुरक्षा की भावना होती है। इन लोगों के लगता है कि कहीं कोई इनका नुकसान न कर दे या फिर इनके साथ धोखा न कर दे। 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर
अस्पष्ट हस्ताक्षर करने वाले
कुछ लोग बहुत ही जल्दी-जल्दी और अस्पष्ट रूप से हस्ताक्षर करते हैं। इनके किए गए हस्ताक्षर में कुछ भी साफ समझ नहीं आता है। ऐसे लोगों को विश्वसनीय नहीं माना जाता है। ये लोग स्वयं की सफलता या हित के लिए धोखा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें