shiv pooja
धन प्राप्ति के लिए करें ये गुप्त उपाय
धन प्राप्ति के लिए आपको किसी मंदिर में रात्रि के समय जाएं और वहां स्थापित शिवलिंग के पास एक शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें। दीपक प्रज्वलित करने से पहले से पहले शिव जी से प्रार्थना करें और मन ही मन अपनी मनोकामना कहें। इस को किसी सोमवार के दिन से आरंभ करने के बाद लगातार 41 दिनों तक करना है। महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए यह बहुत ही प्राचीन उपाय और कारगर माना जाता है। इस उपाय को करते समय ध्यान रखें कि इसका जिक्र किसी से नहीं करना है यानि कि यह उपाय गुप्त रखना है। पुरूष तो इस उपाय को बिना नियम तोड़े कर सकते हैं परंतु यदि कोई महिला यह उपाय करती है और उसके मासिक धर्म बीच में आ जाएं तो उन दिनों के बीत जाने के पश्चात उपाय को पूरा करें। आगे जानिए कि इस उपाय से कैसे आपके जीवन की समस्याओं का होगा समाधान।