Dhan Prapti Ke Upay: भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन आवश्यक होता है। शास्त्रों में भी मनुष्य के लिए चार पुरूषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष बताए गए हैं। अर्थात यहां अर्थ का संबंध धन से है। धन मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, कहते हैं जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है उसे ऐश्वर्य प्राप्त होता है। उसके जीवन में दरिद्रता नहीं आती है। जबकि इसके विपरीत मां लक्ष्मी के रूठने पर व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। ये उपाय बेहद सरल और कारगर होते हैं। यदि कोई जातक इन उपायों को विधिपूर्वक कर ले तो ऐसे जातकों की समस्त प्रकार की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप भी अपनी राशि के अनुसार धन प्राप्ति के ये उपाय कर सकते हैं।