फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर मिल रहें हैं ये संकेत, तो समझ जाएं आपको मिलने वाला धन

Sat, 03 Apr 2021 05:23 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हमारे आस पास प्रतिदिन की घटनाएं घटित होती रहती हैं। कुछ चीजें हमारे सामने घटित होती हैं लेकिन हम उनपर कोई ध्यान नहीं देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इनमें से कई घटनाएं हमें शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के संकेत देती हैं। ऐसे ही कुछ शुभ संकेत बताए गए हैं जो आपके जीवन में धन लाभ लेकर आते हैं। यदि आपको ये संकेत मिलने लगे तो समझ जाइए कि आपको धन लाभ होने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं शुभ संकेत।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
घर के आगे गाय का रंभाना
हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। गाय में 33 कोटि देवताओं का वास माना जाता है। यदि सुबह उठकर आपको सबसे पहले गाय दिखाई देती है तो यह बहुत शुभ होता है। इससे आपका पूरा दिन अच्छा जाता है। इसी तरह से यदि आपके घर के आगे कोई गाय रंभाती है यह भविष्य में आपको लाभ प्राप्त होने का संकेत है। यदि आपके द्वार पर गाय आती है तो उसे भोजन अवश्य करवाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
काली चींटी 
यदि आपके घर में काली चींटी मुंह में चावल लिए आती है तो यह बेहद ही शुभ संकेत है। इसका अर्थ मतलब होता है कि जल्दी ही आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होने वाली हैं और आपके मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घर में तोता उड़कर आना
माना जाता है कि यदि आपके घर में कहीं तोता उड़कर आता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। घर में या छत पर तोते का बोलना या पंख फड़फड़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : self
शरीर के इन अंगों का फड़कना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के कुछ अंगों का फड़कना भी आपको कई बातों का संकेत देता है। यदि किसी व्यक्ति की भृकुटी या फिर बाजू का बीच का हिस्सा फड़कता है तो आपको जल्दी ही धन की प्राप्ति होने का संकेत है। इसके अलावा दोनों गालों का एक साथ फड़कना भी बहुत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें