समस्त ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 मई यानी अक्षय तृतीया के दिन मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। वृष राशि में पहले से ही बुध, शुक्र और राहु ग्रह स्थित हैं। ऐसे में सूर्य देव के इस राशि में आने से यहां चार ग्रहों की युति हो जाएगी। ये चारों ग्रह मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। चतुर्ग्रही योग का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ अशुभ पड़ेगा।