फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2021: आज है चंद्र ग्रहण, इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय, चमकेगी किस्मत

Fri, 19 Nov 2021 07:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Chandra Grahan 2021 - फोटो : istock
कार्तिक मास कि शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानि आज चंद्र ग्रहण है। आज ही कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली भी मनाई जा रही है। आज लगने वाला चंद्रग्रहण सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण है। भारतीय ज्योतिष में ग्रहण की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। हालांकि यह चंद्रग्रहण आंशिक चंद्रग्रहण होगा और भारत में यह एक उपछाया के रूप में दिखेगा। खगोल वैज्ञानिकों की मानें तो यह सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है। इससे पहले इतना लंबा चंद्रग्रहण 580 साल पूर्व दिखा था। ऐसा चंद्रग्रहण इससे पहले 18 फरवरी 1440 को पड़ा था। 

ज्योतिष गणना के अनुसार आज यानि 19 नवंबर 2021, को चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है। इसके साथ साथ ही इस दिन कृतिका नक्षत्र है। ग्रहण को अक्सर लोगों द्वारा अशुभ माना जाता है। लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं है, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसके करने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव दूर होता है और साथ ही घर में सुख समृद्धि भी आती है। आइए जानते हैं क्या है ये उपाय।
विज्ञापन

2 of 6
चांदी का सिक्का (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
चांदी का टुकड़ा बनाएगा धनवान

चंद्र ग्रहण से एक दिन पूर्व एक बर्तन में चांदी का टुकड़ा रखें और उसे गंगाजल और दूध में डुबो दें। चंद्र ग्रहण वाले दिन उसे चंद्रमा की छाया में रखें। अगले दिन उस चांदी के टुकड़े को उठाकर अपनी तिजोरी में रख दें। यह उपाय आपके घर को धन धान्य से भर देगा। 
विज्ञापन

3 of 6
गोमती चक्र - फोटो : social media
रोग दूर करे ये उपाय 

अगर कोई व्यक्ति किसी पुराने रोग से पीड़ित हो तो चंद्र ग्रहण वाले दिन एक चांदी के तार में गोमती चक्र पिरो दें और उसे उस व्यक्ति के पलंग के सिरहाने बांध दें। ऐसा करने से उस व्यक्ति के रोग जल्द ही दूर हो जाएंगे। 

4 of 6
चावल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
बड़ी से बड़ी समस्या होगी दूर, बस करें ये उपाय 

अगर किसी व्यक्ति के जीवन में बार-बार दुर्घटना हो रही हैं या बार-बार बहुत परेशानी आ रही है तो चंद्र ग्रहण की रात चंद्रमा की छाया में 400 ग्राम दूध में चावल भिगोकर रख दें। अगले दिन चावल धोकर एक बहती हुई नदी में प्रभावित कर दें। ऐसे करने से आपके जीवन में होने वाली दुर्घटनाएं होनी बंद हो जाएंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
ताला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ताला खोलेगा किस्मत का ताला 

वैसे तो चंद्र ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी आर्थिक तंगी दूर हो तो इसके लिए आपको एक ताला चंद्र ग्रहण के दिन चंद्रमा की छाया में रख दें। अगले दिन उसी ताले को किसी मंदिर में रख आएं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आपकी बंद किस्मत चमकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चमेली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pinterst
तरक्की की राह में आ रही है बाधा तो जरूर अपनाएं यह उपाय 

चंद्र ग्रहण से पूर्व स्नान आदि करके धवल वस्त्र धरण करें और उत्तर दिशा की ओर एक आसन बिछाकर उस पर बैठ जाएं। इसके बाद चमेली के तेल का दीपक जलाकर अब अपने एक हाथ में 5 गोमती चक्र लें और एक हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ‘ऊं कीली कीली स्वाहा’ मंत्र का जाप करें। यह जाप आप 21,51 या 108 बार कर सकते हैं। इसके बाद जब जप पूरा हो जाए तो गोमती चक्र एक डिब्बे में रख दें। 
इसके उपरांत एक और छोटा डिब्बा लें और उसमें सिंदूर व दीपक के बुझने के बाद जो तेल बचा हो, वो डालकर डिब्बे कि बंद कर दें। अब ये दोनों डिब्बे पाने कार्य करने वाले स्थान पर रख दें, चंद्रग्रहण के दिन यदि आपने यह उपाय किया तो तरक्की के रास्ते खुलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें