साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लग रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
किस राशि और नक्षत्र पर पड़ेगा प्रभाव
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लग रहा है। यह ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में घटित होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान सबसे अधिक प्रभाव सिंह राशि और इस नक्षत्र में जन्मे जातकों पर पड़ेगा। इस समय ग्रहण का असर स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और कार्य-व्यवसाय से जुड़े मामलों में महसूस किया जा सकता है।
ग्रहण के समय सावधानी न बरतने पर शरीर में कमजोरी, मानसिक अस्थिरता, तनाव और निर्णयों में भ्रम जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए इस अवधि में जरूरी है कि जातक अपने खान-पान, नींद और दैनिक कार्यों में सतर्क रहें। किसी भी नए काम की शुरुआत, बड़े निवेश या स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय ग्रहण काल में टालना उचित रहेगा। इसके अलावा, इस समय ध्यान, साधना या धार्मिक कार्य करने से नकारात्मक प्रभाव कम किए जा सकते हैं और मन में शांति बनी रह सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।