फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2026 के मध्य में बनेगा हंस मालव्य राजयोग, इन राशियों के लिए खुलेंगे उन्नति के द्वार

Thu, 08 Jan 2026 10:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Hans Malavya Rajyog Kab Hai: हंस और मालव्य राजयोग 2026 में बनेंगे बेहद शुभ योग। जानें कब गुरु और शुक्र करेंगे उच्च राशि में प्रवेश और किन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ।
 
विज्ञापन
1 of 4
हंस-मालव्य राजयोग - फोटो : amar ujala

Hans Malavya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में राजयोगों को विशेष रूप से शुभ और प्रभावशाली माना गया है, क्योंकि ये व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति के द्वार खोलते हैं। इनमें हंस राजयोग और मालव्य राजयोग दोनों ही अत्यंत शुभ योगों की श्रेणी में आते हैं। हंस राजयोग तब बनता है जब देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करते हैं, जबकि मालव्य राजयोग का निर्माण तब होता है जब शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करते हैं।
Makar Sankranti 2026: सूर्यदेव होंगे उत्तरायण, मकर संक्रांति पर इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य
इस वर्ष साल के मध्य में इन दोनों शक्तिशाली राजयोगों का निर्माण होने जा रहा है, जिसका असर कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार, शुक्र 2 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं गुरु 2 जून को अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे। इन शुभ ग्रह परिवर्तनों के चलते कुछ राशियों को करियर, धन, प्रेम और सामाजिक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में जबरदस्त लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि इन राजयोगों से किन राशियों को विशेष फायदा हो सकता है।
2026 में इन 3 राशि वालों पर रहेगी शनि की नजरें, नौकरी-कारोबार में आ सकती हैं परेशानियां

 
विज्ञापन

2 of 4
नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में आपको शानदार सफलता मिलने के संकेत हैं। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी हंस और मालव्य राजयोग बेहद शुभ परिणाम देने वाले साबित होंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिससे सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते और बेहतर होंगे। नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में आपको शानदार सफलता मिलने के संकेत हैं। अचानक से आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए तरक्की, स्थिरता और संतोष लेकर आएगा।

 
विज्ञापन

3 of 4
लंबे समय से जिस नौकरी या अवसर की आप कामना कर रहे थे, वह आपको मिल सकता है। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए मार्च से जून तक का समय अत्यंत शुभ और लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी और आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। लंबे समय से जिस नौकरी या अवसर की आप कामना कर रहे थे, वह आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और योग्यता की सराहना होगी, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं, वहीं करियर से जुड़े कई नए और बेहतर अवसर भी सामने आएंगे। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे घरेलू माहौल सकारात्मक बना रहेगा।

विज्ञापन

4 of 4
आप विभिन्न स्रोतों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय किसी सुनहरे दौर से कम नहीं रहेगा। परिवार का वातावरण सुखद और सहयोगपूर्ण बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को करियर में स्थिरता मिलेगी और लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और विरोधियों से छुटकारा मिलेगा। आप विभिन्न स्रोतों से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। विदेश में नौकरी या काम करने का सपना पूरा हो सकता है। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए किसी बड़ी डील का फाइनल होना लाभकारी साबित होगा। कुल मिलाकर यह समय आपके जीवन में प्रगति, सफलता और खुशहाली लेकर आएगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें