फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2023: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए सभी 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Fri, 05 May 2023 03:05 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
Chandra Grahan 2023 Ka Rashiyo Par Prabhav: आज यानी 5 मई को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। भारतीय समय के अनुसार ये चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा। वहीं देर रात 1 बजे समाप्त हो जाएगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। इस चंद्र ग्रहण को दुनियाभर के कुछ ही हिस्सों में देखा जा सकेगा। ये भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है, इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर होगा। कुछ राशियों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ होगा तो वहीं कुछ के लिए अशुभ। ऐसे में चलिए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा-

Chandra Grahan 2023: आज रात 8:44 बजे से लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं 

 
विज्ञापन

2 of 13
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : amar ujala
मेष राशि
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण अशुभ रहने वाला है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। चंद्र ग्रहण वाले दिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। इससे भविष्य में नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : amar ujala
वृष राशि
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार वृष राशि वालों पर भी ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। शत्रुओं की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान सेहत भी खराब हो सकती है।

Chandra Grahan 2023: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है साल का पहला चंद्र ग्रहण, हो जाएं सतर्क

4 of 13
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : Social Media
मिथुन राशि
चंद्र ग्रहण के दौरान मिथुन राशि में मंगल-शुक्र एक साथ विराजमान होंगे और इसलिए यह चंद्र ग्रहण मिथुन राशि वालों को लाभ प्रदान करेगा। यदि आपका पैसा काफी समय से अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा । यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
विज्ञापन

5 of 13
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए भी साल का पहला चंद्र ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी कर रहे लोगों को थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : Social Media
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए भी साल का पहला चंद्र ग्रहण सही नहीं है। इस दिन कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। इसके लिए सोच समझकर फैसले लें।  

 
विज्ञापन

7 of 13
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण मिश्रित फलदायी रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन इस दौरान आपको बेवजह के खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा।

 

8 of 13
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : iStock
तुला राशि
साल का पहला चंद्र ग्रहण तुला राशि के लग्न भाव और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है। ऐसे में तुला राशि पर चंद्र ग्रहण का ज्यादा अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन फिर भी अपने कार्य संभलकर करें।

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण क्यों है दुर्लभ, भारत में कहां-कहां दिखेगा ये नजारा? जानिए सबकुछ

 

9 of 13
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
चंद्र ग्रहण के प्रभाव से नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों के सहयोग से अच्छा प्रमोशन मिलेगा, लेकिन शत्रुओं की वजह से परेशानी भी हो सकती है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें।

 

10 of 13
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : amar ujala
धनु राशि
चंद्र ग्रहण धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ दिला सकता है। इस दौरान आपको आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आप अपने बच्चों के व्यवहार में प्रगति से भी प्रसन्न होंगे।

 

11 of 13
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : iStock
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण की यह अवधि नौकरी और व्यापार के लिहाज से फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र में जो परेशानी चल रही है वो इसके बाद जल्द ही समाप्त होगी और लाभ भी प्राप्त करेंगे। इस दौरान आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी ।

 

12 of 13
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : iStock
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान भरपूर सहयोग मिलेगा। इस दौरान पिता और परिवार से आपके रिश्ते मधुर होंगे। यह रिश्ते आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इस दौरान यदि आप किसी  निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है।

 
विज्ञापन

13 of 13
सभी 12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव - फोटो : amar ujala
मीन राशि
चंद्र ग्रहण मीन की राशि से आठवें भाव में लगने जा रहा है। ऐसे में इस दौरान दोस्तों के साथ रिश्ते सुधारने के लिए कई मौके मिलेंगे। हालांकि चंद्र ग्रहण के कारण आपको अपने प्रेम प्रसंग में थोड़ी समस्या झेलनी पड़ सकती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें