फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2021: साल का पहला चंद्रग्रहण, इन 5 राशि वालों को होगा धन-लाभ

Sat, 15 May 2021 07:29 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चंद्रग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला
साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण 26 मई वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। यह उपछाया चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। इस कारण वृश्चिक राशि के जातकों पर ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि अन्य सभी राशियों पर भी इस ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव दिखाई दे सकता है। यह चंद्रग्रहण पांच राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
rashi
मिथुन राशि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए वैशाख पूर्णिमा पर लगने जा रहा चंद्रग्रहण शुभ फलकारी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। साथ ही कार्य में सफलता मिलने के योग बनेंगे। इस बीच आपको वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन

3 of 6
rashi
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को चंद्रग्रहण के दौरान आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। कार्य व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। लेकिन इस बीच आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखना होगा। साथ ही परिजनों के स्वास्थ्य में ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की आराधना करें।

4 of 6
rashi
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान धनलाभ के योग बनेंगे। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कार्य में सफलता मिलेगी। मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
rashi
मकर राशि
मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। वहीं व्यापार के लिए भी यह अवधि फायदेमंद साबित हो सकती है। यदि सेहत में कुछ कमी थी तो वह दूर हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashi
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपकी योजनाएं सफल साबित हो सकती हैं। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। लेकिन इस दौरान आपको अपने परिजनों की सेहत का ख्याल रखना होगा। ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए चंद्र ग्रह के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें