साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण 26 मई वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। यह उपछाया चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा। इस कारण वृश्चिक राशि के जातकों पर ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि अन्य सभी राशियों पर भी इस ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव दिखाई दे सकता है। यह चंद्रग्रहण पांच राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।