21 जून से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत
धनु राशि
राहु के प्रभाव से मुक्त होने पर आपके परिवार में शांति का माहौल आएगा। गुरु आपके पंचम भाव में हैं, ऐसे में संतान, शिक्षा, प्रेम संबंधों और बौद्धिक क्षमता में सुधार होगा। निवेश के मामले में सफलता मिल सकती है। जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सोच रहे हैं तो उनकी मुराद पूरी हो सकती है। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनको बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।