Chaitra Navratri 2022 : नवरात्रि का पर्व हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक दृष्टि से इसका बहुत ही ज्यादा महत्व है। नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल (शनिवार) यानि आज से 11 अप्रैल (सोमवार) तक मनाई जाएगी। चैत्र नवरात्रि पर देवी दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार नवरात्रि का पहला दिन हिन्दू नववर्ष का आरंभ माना जाता है। अलग-अलग राज्य इस त्योहार को अलग-अलग नामों से पहचानते हैं, महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा के नाम से जाना जाता है जबकि कश्मीर में इसे नवरेह के नाम से जाना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व घटस्थापना या कलश स्थापना के साथ शुरू होता है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में यदि श्रद्धापूर्वक माता की पूजा की जाए तो माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि आप नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के समक्ष अपनी कोई मनोकामना रखना चाहते हैं तो इन नौ दिन अपनी राशि के अनुसार विशेष मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से मातारानी शीघ्र प्रसन्न होंगी और आपको इच्छित फल की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि के जातकों को श्रद्धानुसार 5, 7, 9, 11, 21 माला का जाप करना चाहिए।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को नवरात्रि के नौ दिन तक ॐ ह्रीं उमा देव्यै नम: या ॐ महायोगायै नम: मंत्र का जाप करें। मेष राशि के जातकों को श्रद्धानुसार 5, 7, 9, 11, 21 माला का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि के जातक को इस मंत्र का 7, 9, 11 माला जाप करना चाहिए।
- फोटो : amar ujala
वृष राशि
वृष राशि के जातक अपनी मनोकामना की पूर्ति के नवरात्रि के पूरे नौ दिन ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नम: या ॐ कारक्यै नम: मंत्र का जाप करें। वृषभ राशि के जातक को इस मंत्र का 7, 9, 11 माला जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से आपका मनोरथ सिद्ध होगा।
4 of 13
मिथुन राशि के जातकों को नवरात्रि में नौ दिनों तक रोज ॐ दुं दुर्गायै नम: मंत्र का जाप कम से कम एक माला जरूर करना चाहिए।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को नवरात्रि में नौ दिनों तक रोज ॐ दुं दुर्गायै नम: या ॐ घोराये नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप कम से कम एक माला जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि के जातकों को मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ॐ हस्त्नीयै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ॐ ललिता देव्यै नम: या ॐ हस्त्नीयै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप नवरात्रि के नौ दिन रोजाना कम से कम 108 बार जरूर करें।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि के जातकों को मातारानी की कृपा प्राप्त करने के लिए मंत्र का 7, 9, 11 माला जाप करना चाहिए।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
चैत्र नवरात्रि के दौरान सिंह राशि के जातकों को मातारानी की कृपा प्राप्त करने के लिए ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नम: या ॐ त्रिपुरांतकायै नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का 7, 9, 11 माला जाप करना चाहिए।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि के जातकों को मां दुर्गा के मंत्र का जाप करने से इच्छित वर की प्राप्ति होगी।
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को नवरात्रि में ॐ शूल धारिणी देव्यै नम: या ॐ विश्वरुपायै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से इच्छित वर की प्राप्ति होगी।
8 of 13
तुला राशि के जातक चैत्र नवरात्रि में रोजाना कम से कम 108 बार मंत्र का जाप करें।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातक चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नम: या ॐ रोद्रवेतायै नम: मंत्र का जाप वाले पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करें। इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जरूर करें, इससे मां दुर्गा जरूर प्रसन्न होंगी और आपको मनचाहा फल प्राप्त होगा।
9 of 13
नवरात्रि के पूरे नौ दिन इन मंत्रों का जाप करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होगी।
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
चैत्र नवरात्रि के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को देवी दुर्गा के मंत्र ॐ शक्तिरूपायै नम: या ॐ क्लीं कामाख्यै नम: का जाप करना चाहिए. नवरात्रि के पूरे नौ दिन इन मंत्रों का जाप करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होगी। इस मंत्र का 5, 7 या 9 माला जाप करना चाहिए।
10 of 13
धनु राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जाप करना चाहिए।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे या फिर ॐ गजाननाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। चैत्र नवरात्रि में नौ दिनों तक इस मंत्र का जाप करने से काफी समय से रुकी हुई इच्छा की पूर्ति होगी।
11 of 13
मां दुर्गा की शीघ्र अतिशीघ्र कृपा प्राप्त करने के लिए मकर राशि के जातकों को चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन मंत्र जाप अवश्य करना चाहिए।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मां दुर्गा की शीघ्र अतिशीघ्र कृपा प्राप्त करने के लिए मकर राशि के जातकों को चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
12 of 13
कुंभ राशि के जातक अपनी मनोकामना पूर्ति के के लिए ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करें।
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक भी यदि चाहते हैं कि उनकी मनोकामना जल्द ही पूरी हो तो उन्हें ॐ पां पार्वती देव्यै नम: या ॐ सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति हेतु चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां दुर्गा के मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम: का जाप करना चाहिए।
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति हेतु चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां दुर्गा के मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम: का जाप करना चाहिए। इससे मीन राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ भी मिल सकता है।