फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2022: नवमी से पहले करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

Mon, 04 Apr 2022 08:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
नवरात्रि में किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि आरंभ हो गए हैं। नवरात्रि साल में दो बार आने हिंदू धर्म का बेहद ही खास त्योहार है। नवरात्रि में 9 दिनों तक माता रानी के भक्त उनके 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं। जिसमें से पहले दिन दुर्गा मां के शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है। इस दिन लोग अपने घरों में कलश स्थापना करते हैं और फिर 9 दिनों तक पूजा करते हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान ज्योतिषी उपायों के माध्यम से भी देवी मां की आराधना की जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि में किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। नवरात्रि में यदि राशि अनुसार उपाय किया जाए तो और भी शुभ रहता है। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ये उपाय बहुत ही सरल होते हैं। आइए जानते हैं  चैत्र नवरात्रि में राशि अनुसार किन उपायों से भक्तों की किस्मत चमक सकती है। 
विज्ञापन

2 of 13
इस राशि के जातकों को मां दुर्गा के भवानी स्वरूप की आराधना करनी चाहिए।
मेष राशि 
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए इस राशि के जातकों को मां दुर्गा की पूजा के दौरान लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए। इस राशि के जातकों को मां दुर्गा के भवानी स्वरूप की आराधना करनी चाहिए। पूजा के दौरान मेष राशि के जातक लाल रंग के वस्त्र धारण करें और माता को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। मां के नाम का मंत्र जाप करते समय लाल चंदन की माला का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि के जातकों को मां दुर्गा के साथ देवी सरस्वती की आराधना भी करनी चाहिए।
वृषभ राशि 
वृष राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों मां दुर्गा की पूजा के दौरान सफेद रंग का उपयोग करना चाहिए। वृषभ राशि के जातकों को मां दुर्गा के साथ देवी सरस्वती की आराधना भी करनी चाहिए। पूजा के दौरान वृषभ राशि के जातकों को सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।पूजा के दौरान माता को सफेद रंग के पुष्प अर्पित करें और देवी के मंत्र जाप हेतु सफेद चंदन या स्फटिक की माला का प्रयोग करें। 

4 of 13
मिथुन राशि के जातकों को देवी मां के रूप भुवनेश्वरी देवी की आराधना करनी चाहिए।
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुद्धि और व्यापार के देवता बुध ग्रह हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को पूजा के दौरान हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। मिथुन राशि के जातकों को देवी मां के रूप भुवनेश्वरी देवी की आराधना करनी चाहिए। आराधना के दौरान हरे रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। भोग स्वरूप देवी मां को खीर का भोग लगाएं। मां दुर्गा के मंत्र जाप हेतु मिथुन राशि के जातक तुलसी की माला इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि के जातकों को मां दुर्गा के भैरवी स्वरूप की आराधना करनी चाहिए।
कर्क राशि 
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को पूजा के समय सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए। कर्क राशि के जातकों को मां दुर्गा के भैरवी स्वरूप की आराधना करनी चाहिए। भोग के रूप में चावल, दही और मिश्री का भोग लगाना चाहिए। पूजा के समय सफेद वस्त्र धारण करेंऔर मंत्र जाप के लिए सफेद चंदन या स्फटिक की माला का प्रयोग करें। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि के जातकों देवी चंद्रघंटा की आराधना करनी चाहिए।
सिंह राशि 
सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को पूजा में गुलाबी या हल्के लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए।  सिंह राशि के जातकों देवी चंद्रघंटा की आराधना करनी चाहिए और उन्हें गुलाबी य हल्के लाल रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। देवी के मंत्र जाप के लिए गुलाबी हकीक की माला का उपयोग करें और भोग स्वरूप मां को पीली मिठाई चढ़ाएं। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि के जातकों को मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की आराधना करनी चाहिए ।
कन्या राशि 
कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुधदेवता हैं। इस राशि के जातकों को भी पूजा के दौरान हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए। कन्या राशि के जातकों को मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की आराधना करनी चाहिए और उन्हें पिस्ते से बनी मिठाई का भोग भी लगाना चाहिए। तुलसी की माला से देवी मंत्रों का जाप करना कन्या राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। 

8 of 13
देवी मां की आराधना के साथ तुला राशि के जातकों को मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
तुला राशि 
तुला राशि के स्वामीग्रह शुक्र देव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को मां दुर्गा की आराधना के दौरान सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए। देवी मां की आराधना के साथ तुला राशि के जातकों को मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान माता  को सफेद फूल अर्पित करना चाहिए और भोग के रूप में सफेद बर्फी या मिश्री का भोग लगाना चाहिए। मां दुर्गा के मंत्र जाप के लिए सफेद चंदन या स्फटिक की माला से जाप करें। 

9 of 13
इस राशि के लोगों को देवी कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं। इसी कारण से पूजा के लियए वृश्चिक राशि के जातकों को लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए। इस राशि के लोगों को देवी कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान लाल रंग के वस्त्र धारण कर माता को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। लाल चंदन की माला से देवी मंत्रों का जाप करें। 

10 of 13
धनु राशि के जातकों को देवी के मातंगी स्वरूप की पूजा करनी चाहिए।
धनु राशि 
धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। इस राशि के जातकों को मां दुर्गा की आराधना के लिए पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। धनु राशि के जातकों को देवी के मातंगी स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। पीले वस्त्र पहनकर माता को हल्दी चढ़ाएं। हल्दी की माला से बगुलामुखी या दुर्गा जी का कोई भी मंत्र का जाप करें।

11 of 13
मकर राशि के जातकों को मां शारदा देवी की आराधना करनी चाहिए।
मकर राशि 
मकर राशि  के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। इस राशि के जातकों पूजा के डेरण आसमानी रंग का पटयोग करना चाहिए। मकर राशि के जातकों को मां शारदा देवी की आराधना करनी चाहिए और आसमानी रंग के आसन पर बैठकर नीले पुष्प से देवी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। नीलम रत्न या नीले हकीक की माला से जाप कर नैवेद्य में उड़द से बनी मिठाई चढ़ाएं।

12 of 13
कुंभ राशि के जातकों को देवी मां के कालिकाजी के स्वरूप की आराधना करनी चाहिए।
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के स्वामीग्रह भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के जातकों को नीले रंग का प्रयोग करके आराधना करनी चाहिए। कुंभ राशि के जातकों को देवी मां के कालिकाजी के स्वरूप की आराधना करनी चाहिए। नीले रंग के आसन पर बैठकर देवी मां को नीले पुष्प अर्पित करें। नीलम या नीले हकीक की माला से जाप करना चाहिए।  प्रसाद स्वरूप  उड़द से बनी मिठाई या हलवा चढ़ाना चाहिए। 
विज्ञापन

13 of 13
इस राशि के जातकों को पीले रंग का इस्तेमाल कर पूजा करनी चाहिए।
मीन राशि 
मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के जातकों को पीले रंग का इस्तेमाल कर पूजा करनी चाहिए। इस राशि के लोग देवी गौरी की पूजा करें और  हल्दी की माला से बगुलामुखी या दुर्गा जी का कोई भी मंत्र का जाप कर सकते हैं। भोग के रूप में मीन राशि के जातक पीली मिठाई या केले का भोग लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें