(प्रतीकात्मक तस्वीर)
जन्मदिवस पर कराएं रुद्राभिषेक-
यदि आपके जीवन में समस्याएं चल रही हैं या फिर आपको लग रहा है कि आपके हर कार्य में कुछ न कुछ विघ्न आ रहा है तो अपने जन्मदिन के मौके पर रुद्राभिषेक करवाएं। इससे वहां होने वाले मंत्रोच्चारण के कारण आपका मन तो शांत होगा ही साथ ही आपके जीवन में चल रही उठा-पटक भी दूर होती है। रुद्राभिषेक करवाने से भगवान शिव की कृपा तो प्राप्त होती ही है साथ ही में आपको ग्रहों के अशुभ प्रभावों के कारण होने वाली समस्याओं से भी मुक्ति प्राप्त होती है।
जब रुद्राभिषेक पूर्ण हो जाए तो अपनी क्षमतानुसार ब्राह्मणों को उपहार आदि भेंट करने चाहिए। इसी के साथ एक साबुत नारियल लेकर उसे अपने सिर के ऊपर से वारकर नदी में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि इससे धीरे-धीरे आपका बुरा समय टल जाता है।