बारहवें भाव में वक्री बुध स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल नहीं रहेगा।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध उनके बारहवें भाव व्यय, हानि, यात्रा में वक्री होंगे। बारहवें भाव में वक्री बुध स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल नहीं रहेगा। आप नर्व से संबंधित समस्या हो सकती है। इस दौरान आपको अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी के दोबारा शुरू होने की प्रबल संभावनाएं हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने स्वास्थ्य परीक्षण में विशेष सावधानी बरतें। इस अवधि के दौरान आपके बिजली के गैजेट आपके के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं, इसलिए अपने सेल फोन, टेलीविजन, स्पीकर आदि से सावधान रहें। अत्यधिक खर्च आपको तनाव की स्थिति में पहुंचा सकता है।